फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दुष्कर्म के आरोपी की 20 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दुष्कर्म के आरोपी की 20 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन

गाजियाबाद। साहब! वह लोग मुझे और पेट में पल रहे बच्चे को मार डालेंगे। बचा लीजिए। दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई तलाकशुदा महिला ने रविवार को सिहानी गेट थाने जाकर पुलिस से गुहार लगाई। पीड़िता ने कहा कि केस दर्ज होने के 20 दिन बाद भी आरोपी बाहर घूम रहा है और उसके घरवाले उस पर गर्भपात कराने का दबाव डाल रहे हैं। महिला ने पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया है।
नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि वह तलाकशुदा है और पांच साल के बच्चे की मां है। वह नवयुग मार्केट स्थित एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती थी। पिछले साल नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला मीट विक्रेता दानिश उससे मिला और दोस्त को लोन दिलाने की बात कहते हुए उसका नंबर ले लिए और बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद दानिश ने उसे शादी का झांसा दिया। करीब छह महीने बाद उसने एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में उसे होटल में बुलाया। वहां नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली और भाईयों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। तीन महीने तक वह पटेल नगर में उसके साथ लिव-इन में रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। पता चलने पर दानिश ने गर्भपात कराने की बात कहते हुए शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

दो बार थाने में लिखकर देने के बाद भी मुकर गया
पीड़िता का कहना है कि उसने नंदग्राम थाने में शिकायत की तो दानिश ने 10 दिन में शादी करने की बात लिखित में दी। वक्त बीतने पर एसएसपी से गुहार लगाई तो मामला सिहानी गेट पुलिस को सौंप दिया गया। यहां दानिश के साथ-साथ उसके परिजनों ने भी दस दिन में शादी कराने की बात लिखकर दी। लेकिन इसके बाद दानिश के परिवार वाले उस पर गर्भपात कराने का दबाव डालने लगे। जिसके चलते उसने सिहानी गेट थाने में दानिश, उसके दो भाईयों, भाभी व बहन के खिलाफ केस दर्ज कराया। रविवार को थाने पहुंची पीड़िता ने कहा कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही, जबकि वह उसे धमका रहे हैं। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। होटल संचालक और मकान मालिक के बयान दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed