फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कार सवार एसडीओ और उनकी पत्नी पर पेचकस-प्लास से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
घायल एसडीओ प्रमोद कुमार। संवाद
कार सवार एसडीओ और उनकी पत्नी पर पेचकस-प्लास से हमला
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोदीनगर में तैनात विद्युत विभाग के एसडीओ प्रमोद कुमार और उनकी पत्नी आशा पर तीन युवकों ने पेचकस और प्लास से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना रविवार शाम करीब सवा सात बजे विजयनगर के बागू में हुई। एसडीओ ने विजयनगर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को फोन किया, जिन्होंने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस रोडरेज को लेकर घटना होने की संभावना जता रही है। वहीं, एसडीओ का कहना है कि तीनों युवक पैदल थे।
गौतमबुद्धनगर के गांव चिपियाना स्थित ओम साईं गार्डन में रहने वाले प्रमोद कुमार विद्युत निगम में एसडीओ हैं। उनकी तैनाती मोदीनगर विद्युत उपकेंद्र पर है। प्रमोद कुमार का कहना है कि रविवार को वह विजयनगर के कृष्णा नगर बागू में अपने भाई व बहनोई के पास गए थे। वहां से कार में लौटते वक्त वह जैसे ही बागू में गुलाब हलवाई के सामने पहुंचे तो तीन युवकों ने उनके शीशे पर हाथ मारा। उन्होंने शीशा खोला तो युवक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उनके सिर पर प्लास और पेचकस से हमला कर दिया। उन्होंने शीशा बंद करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने नहीं करने दिया। पत्नी आशा कार से उतरकर उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं तो युवकों ने उनके सिर पर भी पेचकस और प्लास से हमला कर दिया।
विज्ञापन

लोग देखते रहे, पत्नी को घेरकर बचाना पड़ा
एसडीओ का कहना है कि घटना के दौरान काफी लोग मौजूद थे। उन्होंने मदद भी मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। पत्नी को बचाने के लिए उन्होंने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद हमलावरों ने उनके सिर पर पेचकस और प्लास से कई वार किए। बुरी तरह लहूलुहान होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंगाली जा रही फुटेज
युवकों ने एसडीओ और उनकी पत्नी को घायल किया है। घटना की वजह पता लगाई जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल पर लगे पसीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी।
- निपुण अग्रवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed