{"_id":"61ad11e76ff2bd22af09f640","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2305298132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की टोल दरें आज हो सकती हैं जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की टोल दरें आज हो सकती हैं जारी
विज्ञापन
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की टोल दरें आज हो सकती हैं जारी
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल की दरें सोमवार को तय हो जाएंगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से सोमवार को इसका गजट नोटिफिकेशन जारी कर सकते हैं। 8 दिसंबर से टोल वसूली शुरू करने की तैयारी है। ऐसे में बुधवार से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाले वाहन चालकों को टोल चुकाना पड़ सकता है।
एनएचएआई ने करीब नौ माह पूर्व अप्रैल से ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को वाहनों के लिए खोल दिया था, लेकिन काम अधूरा होने के कारणइस पर टोल नहीं लगाया गया था। अब चिपियाना आरओबी को छोड़कर 59 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो चुका है। इस पर वाहन फर्राटा भरने लगे हैं। इसके बाद अब एनएचएआई ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली का कांट्रेक्ट पाथवे इंडिया नाम की एक फर्म को दे दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से इन दरों को मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में अब सिर्फ गजट नोटिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करना बाकी है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार का कहना है कि गजट नोटिफिकेशन एक-दो दिन में जारी हो जाएगा। टोल की दरें सार्वजनिक कर दी जाएंगी। इसके बाद टोल की वसूली शुरू हो जाएगी।
रोजाना 26 हजार, वीकेंड पर गुजरते हैं 30 हजार वाहन
डासना से मेरठ तक एक्सप्रेसवे पर रोजाना करीब 26 हजार वाहनों का आवागमन होता है। वीकेंड (शनिवार-रविवार) को वाहनों की संख्या 30 हजार तक पहुंच जाती है। जबकि दिल्ली से गाजियाबाद तक रोजाना करीब 50 हजार वाहन एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर रहे हैं। टोल वसूली का कांट्रेक्ट लेने वाली कंपनी पाथवे इंडिया ने सभी टोल बूथों पर कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। अभी यह कर्मचारी टोल के ऑनलाइन सिस्टम को अपडेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
टोल की प्रस्तावित दरें
सराय काले खां से रसूलपुर सिकरोड भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 95 115 140
हल्के वाणिज्यिक वाहन 150 190 225
इंदिरापुरम से रसूलपुर सिकरोड भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 50 70 95
हल्के वाणिज्यिक वाहन 75 115 150
डूंडाहेड़ा से भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 55 75
हल्के वाणिज्यिक वाहन 85 120
डासना से भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 40 60
हल्के वाणिज्यिक वाहन 65 100
टोल की प्रस्तावित दरें
काशी प्लाजा से सराय काले खां इंदिरापुरम डूंडाहेड़ा डासना सिकरोड भोजपुर
कार व अन्य छोटे वाहन 140 95 75 60 45 20
हल्के वाणिज्यिक वाहन 225 150 120 100 75 35