फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

वारदातों में प्रयुक्त कारों को खपाती थी दिल्ली पुलिस, चोरी में लेती थी बड़ा हिस्सा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
वारदातों में प्रयुक्त कारों को खपाती थी दिल्ली पुलिस, चोरी में लेती थी बड़ा हिस्सा
विज्ञापन

गाजियाबाद। एटीएम हैक करने वाले गिरोह के बदमाशों से पूछताछ में नोएडा पुलिस के बाद अब दिल्ली पुलिस भी भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गई है। आरोपियों ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल होने वाली चोरी की कारों को दिल्ली पुलिस खपाती थी। साथ ही बड़ा वारदातों में दिल्ली पुलिस को हिस्सा भी देना पड़ता था। गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारियों को मामले में सूचित किया है।
पुलिस के मुताबिक, मंडोली के दिल्ली निवासी सगीर वाहन चोरी करता था। कई बार जेल जाने के बाद उसका भय खुल गया और पुलिस की मिलीभगत से गाड़ियों को चोरी करनी शुरू कर दीं। एटीएम हैक करने वाले गिरोह के संपर्क में आने के बाद वह गिरोह के लिए गाड़ी चोरी करने लगा। एक ही गाड़ी कई वारदातों में प्रयुक्त होने के बाद दिल्ली के दयालपुरी थाने की पुलिस सगीर को बुलाती थी और अपना हिस्सा मांगती थी। इसके अलावा कई वारदात करने के बाद वह गाड़ी को पुलिस के हवाले कर देता था। पुलिस उस गाड़ी को किसी अन्य आरोपी से बरामद दिखा देती थी।
विज्ञापन

500 से अधिक कारें चुरा चुका है सगीर
पुलिस का कहना है कि पांचवीं पास सगीर ने विभिन्न प्रदेशों में एटीएम हैकिंग की घटनाओं के दिल्ली से चोरी की कार मुहैया कराने का जिम्मा संभाल लिया। सगीर अब तक 500 से अधिक कारें चोरी कर चुका है। कारों को चुराने के लिए भी सगीर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था। उसके खिलाफ दिल्ली में 28 केस भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी एप के जरिये सरगना के संपर्क में आया था जमीर
साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि एटीएम हैक करने वाले गिरोह का सरगना हैदराबाद में बैठा कमल है। विदेशी एप केजरिये मुंबई निवासी जमीर का कमल से संपर्क हुआ। 10वीं पास कमल हैंकिंग में एक्सपर्ट था। लिहाजा एटीएम हैकिंग के काम में कमल ने जमीर को आगे कर दिया। 2012 में जमीर अपने रिश्तेदार शाहनवाज के यहां आया तो उसकी मुलाकात सगीर से हुई।

कमल, जमीर व शाहनवाज का 75 फीसदी हिस्सा
पुलिस का कहना है कि एटीएम में घुसकर लॉक तोड़ने, सॉफ्टवेयर अपलोड करने से लेकर कैश निकलने तक की प्रक्रिया में करीब एक घंटा लगता है। एटीएम में घुसकर इस काम को अंजाम देने वाले आरोपियों का हिस्सा 25 फीसदी रहता था, जबकि 75 फीसदी रकम सरगना कमल, सगीर और शाहनवाज को मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed