फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

औद्योगिक क्षेत्रों में डोर-टू-डोर उठेगा कूड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
औद्योगिक क्षेत्रों में डोर-टू-डोर उठेगा कूड़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। अब औद्योगिक क्षेत्रों में दिसंबर से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत होगी। मंगलवार को नगर निगम सभागार में उद्यमियों के साथ मासिक बैठक में इस पर चर्चा हुई। इस दौरान औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सड़क, पथ प्रकाश सहित अन्य मुद्दों को भी रखा। इसके अलावा नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने व्यापारी संगठनों के साथ बैठक भी की।
उद्यमियों के साथ बैठक में गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने चार माह बाद बैठक होने पर नगरायुक्त से शिकायत की। इस दौरान अतिक्रमण, प्रकाश और सड़क निर्माण के मुद्दों को रखा। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में आचार संहिता लगने से पहले 10 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा। औद्योगिक संगठनों के प्रस्तावों पर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। दिसंबर में निर्माण कार्यों को शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दो निजी एजेंसी से औद्योगिक संगठन टाइअप करेंगे, जिसके बाद नगर निगम एजेंसी को कार्य के लिए अनुमति दे देगा। नगरायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्रों में कुछ कार्यों के प्रस्ताव यूपीसीडा द्वारा तैयार कराने के लिए भी क्षेत्रीय प्रबंधक को कहा। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त आयुक्त वीरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा राकेश झा, अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार, शिवपूजन यादव, औद्योगिक संगठनों से राजीव अरोड़ा, हरिओम चौहान, सत्यभूषण अग्रवाल, मुकेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाजारों में पार्किंग की मांग
निगम सभागार में व्यापारी बंधु की बैठक के दौरान व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाजारों में सड़क, सफाई, पार्किंग और प्याऊ लगवाने की मांग की। नई बस्ती में सड़कों के निर्माण का मुद्दा गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने उठाया। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रधान गोपीचंद अग्रवाल ने हाउस टैक्स में 20 फीसदी छूट मार्च तक दिलाए जाने की मांग की। बैठक में अशोक चावला, लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन, अशोक भारतीय, नरेंद्र गुप्ता, संजय गोयल, सरदार हरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed