फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

हत्यारोपी पर कार्रवाई की मांग परिजनों व दरोगा में नोकझोंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
हत्यारोपी पर कार्रवाई की मांग परिजनों व दरोगा में नोकझोंक
विज्ञापन

गाजियाबाद। हत्या का केस दर्ज होने के ढाई महीने बाद भी आरोपी पर कार्रवाई न होने पर परिजन रविवार को कविनगर थाने पहुंचे वहां एसएसआई से नोकझोंक हो गई। हरसांव निवासी मृतक बंटी कश्यप के परिजनों का आरोप है कि एसएसआई ने उनकी बात सुनने की बजाय आरोपी का पक्ष लिया और उनके साथ अभद्रता भी की। एसएचओ से आश्वासन मिलने पर परिजन शांत हुए।
हरसांव निवासी लीले कुमार ने 3 सितंबर को कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका भाई बंटी कश्यप का शव 28 जून को रेलवे लाइन के पास मिला था। पुलिस ने घटना को आत्महत्या बताया था, लेकिन बंटी की हत्या की गई। बंटी की पत्नी के गांव के ही रोहित यादव से संबंध थे। बंटी इस बात का विरोध करता था। 26 जून को रोहित व बंटी का झगड़ा भी हुआ था। इसी विवाद में 27 जून को बंटी की हत्या कर रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया। लीले का कहना है कि बंटी का सिल रेलवे लाइन के पास था। उसके हाथ में मोबाइल था और एक पैर की चप्पल गायब थी। वहीं, रोहित से विवाद होने के बाद भी बंटी की पत्नी उसके मकान में रह रही थी। पुलिस ने रोहित यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। बंटी के परिजनों का आरोप है कि करीब ढाई महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रोहित और बंटी की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन आस्था माता को साथ लेकर रविवार को कविनगर थाने पहुंचे। वहां एसएसआई देवेंद्र सिंह से उनकी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

दरोगा पर आरोपी का पक्ष लेने का आरोप
परिजनों व आस्था मां का कहना है कि कार्रवाई के बारे में पूछने पर एसएसआई देवेंद्र यादव ने उनसे सुबूत मांगे और रोहित के खिलाफ कार्रवाई न करने की बात कही। आरोप है कि एसएसआई आरोपी पक्ष से साठगांठ कर उसका पक्ष ले रहे हैं। परिजनों ने एसएसआई पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि वह मृतक को न्याय दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों से मिलेंगे। कार्रवाई न होने पर अनशन करेंगे। एसएचओ से फोन पर बात करने पर उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन थाने से गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed