फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

डेंगू के मरीजों से बेड फुल, टल गए 200 ऑपरेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
डेंगू के मरीजों से बेड फुल, टल गए 200 ऑपरेशन
विज्ञापन

गाजियाबाद। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में एक दिन में 200 से अधिक ऑपरेशन टल गए। निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की भीड़ के चलते और बेड फुल होने के कारण डॉक्टर गैर-जरूरी ऑपरेशन के लिए 15 दिन बाद का समय दे रहे हैं। सीएमओ ने भी अपील की थी, जो ऑपरेशन टाले जा सकते हैं, उनमें कुछ दिन बाद का समय दिया जाए। आईएमए पदाधिकारियों का कहना है कि इमरजेंसी को छोड़कर बाकी ऑपरेशन बाद में किए जाएंगे।
गाजियाबाद में अब तक डेंगू के 925 से मरीज सामने आ चुके हैं। हर दिन 30 से 35 लोगों में डेंगू की पुष्टि की जा रही है। डेंगू के मरीज अधिक आने से अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं। ऐसे में सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने निजी चिकित्सकों को इलेक्टिव (गैर जरूरी) ऑपरेशन टालने की सलाह दी है। जिला एमएमजी अस्पताल में भी हर दिन 500 से अधिक मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या अधिक न होने से ऑपरेशन टालने की नौबत नहीं आई है। जिले में एक महीने में करीब सात से आठ हजार ऑपरेशन अस्पतालों में होते हैं।
विज्ञापन

हर निर्देश का पालन करेंगे चिकित्सक : आईएमए
आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरके गर्ग ने बताया कि डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग से मिले निर्देशों का चिकित्सक पालन कर रहे हैं। अधिकारियों ने इलेक्टिव ऑपरेशन टालने का सुझाव दिया है। जिन अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती हैं, उनमें एक दिन में करीब 200 ऑपरेशन टाले जाने का अनुमान है। जबकि अन्य ऑपरेशन अपने समय से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी सेवाएं चालू रखें
जो ऑपरेशन बाद में भी हो सकते हैं, उनको फिलहाल टालने का सुझाव दिया गया है। इमरजेंसी सुविधाएं सब शुरू हैं, जिन अस्पतालों में डेंगू के मरीज अधिक हैं, वहां इस पर अमल किया जा सकता है।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
यह टले ऑपरेशन
हर्निया -15
हड्डी - 130
पेट संबंधित - 35
नाक, कान, गला - 20
इन क्षेत्रों में सबसे अधिक डेंगू के मरीज
मुरादनगर - 238
विजयनगर - 136
शास्त्रीनगर - 66
मकनपुर - 42
कोटगांव- 45
हरसांव - 71
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed