फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कृपया ध्यान दें... सत्याग्रह समेत 5 ट्रेनों में चोरी और लूट का खतरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कृपया ध्यान दें...सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेूनों में चोरी और लूट का खतरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। सत्याग्रह एक्सप्रेस और लखनऊ मेल समेत गाजियाबाद से गुजरने वाली पांच ट्रेनों समेत मुरादाबाद मंडल की 10 ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ेगी। अपराध बढ़ने के बाद टॉप-10 में शामिल इन ट्रेनों में एस्कॉर्ट करने वाले जीआरपी के दो सिपाहियों की संख्या को बढ़ाकर छह की जाएगी। मुरादाबाद मंडल की एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने गाजियाबाद समेत दो अन्य थानों प्रभारियों को इसके लिए निर्देश दिए हैं।
जीआरपी की एसपी मंगलवार को समीक्षा बैठक लेने गाजियाबाद जीआरपी थाने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद मंडल की ऐसी ट्रेनों को चिह्नित किया गया है, जिनमें चोरी और अन्य अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। सत्याग्रह ट्रेन में एक माह में चोरी की चार घटनाएं हुई हैं। वहीं लखनऊ मेल में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। हालांकि ज्यादातर घटनाएं मंडल से बाहर की है, लेकिन इन ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों में अभी तक जीआरपी के दो कांस्टेबल एस्कॉर्ट करते हैं, अब इनकी संख्या बढ़ाकर छह की जाएगी। बिना एस्कॉर्ट इन ट्रेनों का संचालन किसी भी सूरत में नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में बढ़ेगी सुरक्षा
- सत्याग्रह एक्सप्रेस
- लखनऊ मेल
- फरक्का मेल
- देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस
- सप्तक्रांति एक्सप्रेस
गाजियाबाद में तीन पिकेट्स लगाई
एसपी जीआरपी ने बताया कि गाजियाबाद क्षेत्र में अपराध के लिहाज से तीन संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है। इनमें कोटगांव फाटक, सादिक की पुलिया और गंदा नाला क्षेत्र पर पुलिस पिकेट्स लगा गई हैं। इन क्षेत्रों में दिन-रात स्टाफ की ड्यूटी लगाकर ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बीते दिनों गंदा नाले पर लगी पिकेट्स पर तैनात स्टाफ की लापरवाही पर दो कांस्टेबलों को निलंबित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed