{"_id":"616dbebc635445329b69f00e","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2279413173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की बारिश से सड़कें लबालब, गर्मी से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की बारिश से सड़कें लबालब, गर्मी से मिली निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन की बारिश से सड़कें लबालब, गर्मी से मिली निजात
गाजियाबाद। रविवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। देर रात से सोमवार सुबह आठ बजे तक लगातार बारिश से शहर की विभिन्न सड़कें और अंडरपास लबालब हो गए। दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होती रही। बारिश के चलते लोगों से सात से आठ घंटे तक जलभराव की समस्या झेलनी पड़ी। मंगलवार को भी बादल छाए रहने का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है।
दो दिन लगातार बारिश से तापमान में गिरावट देखने ने लोगों को ठंडक का अहसास कराया। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। बारिश के कारण सबसे ज्यादा परेशानी गौशाला अंडरपास, हिंडन रिवर फ्रंट मेट्रो स्टेशन अंडरपास से गुजरने वाले लोगों को उठानी पड़ी। इसके अलावा पटेलनगर में हुए जलभराव ने फिर से कालोनी के लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। इसके अलावा अवंतिका विस्तार, चिरंजीव विहार, स्वर्णजयंतीपुरम और संजयनगर के विभिन्न ब्लॉक में बारिश के जमा पानी को निकलने में काफी समय लगा। वहीं, मेरठ रोड तिराहा पर बारिश के कारण हुए जलभराव के चलते जाम की समस्या भी देखने को मिली। महरौली विजयनगर, प्रताप विहार सहित कई क्षेत्रों में हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।
बारिश के कारण सोमवार सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक जीटी रोड और मेरठ तिराहा पर जाम की स्थिति देखने को मिली। मोहननगर से अर्थला होते हुए मेरठ तिराहा पर दो से ढाई घंटा जाम रहा। वहीं, जीटी रोड पर ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से घंटाघर रोड पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन
बारिश ने धोया प्रदूषण, रेड से ग्रीन जोन में शहर
दो दिनों की बारिश ने वायु प्रदूषण को धो दिया है। दो दिनों पहले जहां शहर का एक्यूआई 349 के पार चला गया था। वहीं सोमवार को एक्यूआई 50 से नीचे आकर ग्रीन जोन में पहुंच गया है।