फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आत्महत्या मामले में पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव डाल रहे सीओ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आत्महत्या मामले में पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव डाल रहे सीओ
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुलकराज द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पीड़ित परिवार ने सीओ प्रथम महीपाल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के बेटे आकाश कुमार का कहना है कि सीओ आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय उन पर समझौता करने का दबाव डाल रहे हैं। साथ ही बात न मानने पर फोरेंसिक रिपोर्ट बदलवाने की धमकी दे रहे हैं। आकाश ने आईजी को शिकायत देकर मामले की जांच सीओ महीपाल सिंह से हटाकर किसी अन्य से कराने की गुहार लगाई है। आईजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सिद्धार्थ विहार बी-ब्लॉक निवासी आकाश कुमार का कहना है कि उनके पिता मुलकराज प्रॉपर्टी डीलर थे। उन्होंने प्लॉट की खरीद-फरोख्त के लिए मवई निवासी राजेंद्र नागर तथा खोड़ा कॉलोनी निवासी निर्मेष यादव और कालू यादव के पास 12.31 लाख रुपये जमा किए थे। पैसे जमा करने के बावजूद इन लोगों ने प्लॉट खरीदारों के नाम बैनामा नहीं किया। तगादा करने पर आरोपियों ने उनके पिता के साथ गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया। जिसके चलते 31 अगस्त को पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। एक सितंबर को उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने आरोपियों के नाम लिखते हुए उन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। सुसाइड नोट के आधार पर विजयनगर थाने में आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट और आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज कराया गया था। मामले की जांच सीओ प्रथम महीपाल सिंह द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ प्रथम = मुझ पर लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। फोरेंसिक लैब से हस्ताक्षर मिलान की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। रिमाइंडर भेजकर लैब से जल्द रिपोर्ट मंगाई जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed