फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

एक रात में चार पुलिसकर्मियों की कारों से बैटरी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पुलिसकर्मियों की कारों से बैटरी चोरी करते वक्त कैमरे में कैद हुआ चोर.
एक रात में चार पुलिसकर्मियों की कारों से बैटरी चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद/मसूरी। गार्डन एंक्लेव चौकी से चंद कदम दूर राधा कृष्ण एनक्लेव में मंगलवार रात चोरों ने चार कारों से बैटरियां चोरी कर लीं। चोरों ने सिर्फ उसी कार को निशाना बनाया, जिस पर पुलिस का लोगो लगा था या फिर कार में पुलिस की कैप या वर्दी रखी थी। पीड़ितों ने मसूरी पुलिस को शिकायत दी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पर एक चोर मिला है।
राधा कृष्ण एंक्लेव आकाश नगर में चित्रांश व शिवगंगा अपार्टमेंट बने हुए हैं। दोनों ही अपार्टमेंट के बेसमेंट में गाड़ियों की पार्किंग है। बुधवार सुबह लोग उठे तो चार कारों से बैटरियां चोरी मिलीं। यह कारें इंस्पेक्टर बृजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर देवेंद्र चतुर्वेदी की थीं। सिर्फ पुलिसकर्मियों की कारों को निशाना बनाने वाले चोर का दुस्साहस देख स्थानीय लोग भी हैरत में पड़ गए। लोगों का कहना है कि एक कार में पुलिस की कैप और दूसरी में वर्दी रखी हुई थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने अपार्टमेंट की पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उनमें एक युवक कैद मिला। मुंह पर रुमाल बांधे युवक ने तसल्ली से सुबह 3 से 5 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग एक महीना पहले शिव गंगा अपार्टमेंट स्थित एकता क्लीनिक में चोरों ने शटर काटकर इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सदर आकाश पटेल का कहना है कि बैटरी चोरी करने वाले गैंग का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed