फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

वन विभाग चूहे और छछूंदर पकड़ेगा, मलेरिया विभाग मारेगा मच्छर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक करती मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल एवं स्वास्थ्य व
वन विभाग चूहे और छछूंदर पकड़ेगा, मलेरिया विभाग मारेगा मच्छर
विज्ञापन

गाजियाबाद। डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के लिए अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसमें वन विभाग चूहे और छछूंदर पकड़ेगा और मलेरिया विभाग मच्छर मारेगा। शिक्षा विभाग बच्चों के माध्यम से संक्रामक बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। जिले में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कलक्ट्रेट में बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के लिए समीक्षा बैठक की। उन्होेंने स्वास्थ्य अधिकारियों को डेंगू और मलेरिया के बढ़ते संक्रमण रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
शासन के निर्देश पर जिले में 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 17 अलग-अलग विभागों की भूमिका रहेगी। अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग, सूचना विभाग, दिव्यांगजन विभाग को शामिल किया गया है। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं पंचायत विभाग विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करते हुए गली-मोहल्लों में नालियों की विशेष सफाई पर ध्यान देंगे। साथ ही जलभराव पर अंकुश लगाते हुए फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करवाएंगे। अन्य विभागीय अधिकारी भी इस अभियान का प्रचार प्रसार करते हुए कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

इस अभियान में एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाएगा, जिससे मच्छरों के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके और उनसे होने वाली बीमारियों की रोकथाम की जा सके। बैठक में सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार, परियोजना निदेशक पीएन दीक्षित, एसीएमओ डॉ. आरके यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश सिंह, डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता, डीएमओ जीके मिश्रा समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed