फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बालिका से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले को अंतिम सांस तक कारावास
विज्ञापन

गाजियाबाद। बालिका से दुष्कर्म करने वाले दोषी को पॉक्सो कोर्ट तीन की अदालत ने अंतिम सांस तक कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के विशेष न्यायाधीश ईश्वर सिंह ने दोषी पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने जुर्माने से मिली आधी धनराशि 75 हजार रुपये मृतका के मां-बाप को देने का आदेश भी दिया है। जुर्माने की राशि अदा न करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।
पॉक्सो कोर्ट के लोक अभियोजक सतीश शर्मा ने बताया कि सिहानी गेट थाने में 25 अक्तूबर 2010 को पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी आठ वर्षीय बेटी 24 अक्तूबर को घर से कहीं चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पड़ोसियों ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाला लड़का सुबोध कुमार साथ लेकर गया था। सुबह छह बजे पड़ोसियों के साथ उसके घर पर गया तो ताला बंद था। ताला खोलने पर पता चला कि उनकी लड़की खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। पास जाकर पता चला कि उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई है। बालिका के साथ दुष्कर्म भी हुआ था।
विज्ञापन

आठ गवाह हुए पेश
मामले में अभियोजन पक्ष ने डॉक्टर सहित आठ गवाह अदालत में पेश किए। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कम से कम सजा दिए जाने की मांग की। वहीं अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि इस घटना में एक अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के साथ ही संबंधों का भी गला घोंटा गया है इसलिए दोषी को अधिक से अधिक सजा दी जाए। अदालत ने सुनवाई के बाद आठ गवाहों के बयान, डीएनए और फोरेंसिक लैब रिपोर्ट के अनुसार सुबोध को दोषी करार दिया और सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed