फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

इंटरनेट बैंकिंग से खाली किया दरोगा की मृत मां का खाता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
इंटरनेट बैंकिंग से खाली किया दरोगा की मृत मां का खाता
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर ठगों ने एटा में तैनात दरोगा की दिवंगत मां के खाते से पांच लाख रुपये साफ कर दिए। दरोगा का कहना है कि उनकी मां अशिक्षित थीं। उन्होंने कभी भी एटीएम कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। बावजूद इसके उनके खाते से इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिये रकम निकाली गई। दरोगा की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। खाते से ट्रांजैक्शन की जानकारी निकाली जा रही है। अहम बात यह है कि खाताधारक की मृत्यु के बाद भी उनके खाते से पैसे निकाले जाते रहे।
नगर कोतवाली के छोटी बजरिया डाक खाने वाली गली में रहने वाले प्रेमपाल सक्सेना यूपी पुलिस में दरोगा हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती एटा में है। प्रेमपाल सक्सेना का कहना है कि 30 जून को उनकी मां का देहांत हो गया था। काम की अधिकता होने और अवकाश न मिलने के कारण वह घर पर काफी दिनों में आते थे। उनकी मां का खाता बजरिया के रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में है। मां की पेंशन भी इसी खाते में आती थी। मां के देहांत के बाद उन्होंने बैंक जाकर खाते की जानकारी की तो पता चला कि उसमें से करीब 5 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। दरोगा का कहना है कि उनकी मां बिल्कुल भी पढ़ी-लिखी नहीं थीं और वह एटीएम के बारे में भी नहीं जानती थीं। इसके बावजूद सारी रकम इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिये निकाली गई है।
विज्ञापन

किसी भी खाते से इंटरनेट बैकिंग और एटीएम केजरिये रकम निकलने से साफ जाहिर है कि खाते पर एटीएम जारी कराकर नेट बैंकिंग की सुविधा शुरू कराई गई है। यह सब कुछ बैंक के द्वारा ही होता है। दरोगा का आरोप है कि उन्होंने बैंक जाकर जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और फ्रॉड का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद वह नगर कोतवाली पहुंचे। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों तक पहुंचने को साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed