{"_id":"613bb2e48ebc3ea804182b69","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd225678625","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा हत्याएं लोनी सर्किल में, पहली डकैती भी यहीं पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे ज्यादा हत्याएं लोनी सर्किल में, पहली डकैती भी यहीं पड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे ज्यादा हत्याएं लोनी सर्किल में, पहली डकैती भी यहीं पड़ी
गाजियाबाद। हत्याओं के मामले में लोनी सर्किल जिले में पहले नंबर हैं। जिले के आठ सर्किलों में जनवरी से जुलाई तक हुईं 35 हत्याओं में 12 हत्याएं अकेले लोनी सर्किल के लोनी, लोनी बॉर्डर और ट्रोनिका सिटी में हुईं। 09 सितंबर तक केआंकड़ों की बात करें तो लोनी सर्किल में तीन हत्याएं और जुड़ गई हैं, जिनमें ट्रॉनिका सिटी में बृहस्पतिवार को प्रॉपर्टी डीलर की हत्या भी शामिल है।
एक जनवरी से 31 जुलाई तक पुलिस के आंकड़े पर गौर करें तो जिले में 33 हत्याएं हुईं। इनमें से सर्वाधिक सर्वाधिक 6 हत्याएं लोनी थाने में हुईं। इसके अलावा लोनी सर्किल के ही ट्रोनिका सिटी व लोनी बॉर्डर इलाके में भी 3-3 हत्या के मामले सामने आए। कुल मिलाकर लोनी सर्किल हत्याओं के मामले में जिले में नंबर एक पर बना हुआ है। दूसरे नंबर पर भी देहात क्षेत्र का सदर सर्किल है, जिसमें शामिल मसूरी व मुरादनगर थानाक्षेत्र में जुलाई माह तक 7 मामले सामने आए। लोनी थाने के बाद सर्वाधिक 4 हत्याएं मुरादनगर थानाक्षेत्र में हुईं।
जनवरी से जुलाई तक के आंकड़े के मुताबिक लूट के मामले में भी लोनी सर्किल दूसरे नंबर है। पहले स्थान पर कविनगर सर्किल है। 31 जुलाई तक हुईं लूट की 27 घटनाओं में सर्वाधिक कविनगर सर्किल में हुईं। लोनी सर्किल के लोनी, लोनी बॉर्डर व ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में लूट की 5 घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
इस साल की सबसे पहली और सबसे बड़ी डकैती भी लोनी सर्किल में हुई। 26 मई को हथियारबंद बदमाशों ने ट्रॉनिका सिटी की अंसल कॉलोनी में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी कारोबारी के घर धावा बोला और 96 लाख समेत एक करोड़ का माल लूटकर ले गए। इस घटना को साढ़ी तीन माह बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस डकैतों को पकड़ना तो दूर उनका सुराग तक नहीं लगा सकी है।
एसपी ग्रामीण : लोनी सर्किल में वारदातें अधिक हुई हैं, लेकिन उनका खुलासा भी उसी तत्परता से किया गया है। कुछ मामले अभी अनट्रेस हैं, जिन पर टीमें काम कर रही हैं। ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर डकैती की घटना हमारे लिए चुनौती है। इस पर भी काम चल रहा है।