{"_id":"613bb1828ebc3eb77922fbbb","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd225678111","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील से गाली-गलौज करने पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील से गाली-गलौज करने पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील से गाली-गलौज करने पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड
गाजियाबाद। मोबाइल पर वकील से गाली-गलौज करने के आरोप में एसएसपी पवन कुमार ने हेड कांस्टेबल सेठ प्रकाश को निलंबित कर दिया है, साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। गाली-गलौज की ऑडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई की।
हेड कांस्टेबल सेठ प्रकाश की ड्यूटी पुलिस लाइन के गेट नंबर-1 पर थी। संभल निवासी ड्राइवर नासिर चौधरी अपनी सीज हुई गाड़ी को रिलीज कराने की प्रक्रिया जानने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक पुलिस के कार्यालय आए थे। गेट पर हेड कांस्टेबल ने नासिर को रोक लिया। इस पर नासिर ने अपने मोबाइल से वकील नौशाद चौधरी से हेड कांस्टेबल की बात करा दी। आरोप है कि इस दौरान हेड कांस्टेबल सेठ प्रकाश ने वकील से अभद्रता व गाली-गलौज की। वकील ने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि पुलिस की छवि बिगाड़ने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।