फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

16 करोड़ से खिलखिलाएंगे शहर के 200 पार्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
16 करोड़ से खिलखिलाएंगे शहर के 200 पार्क
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम ने शहर के 200 पार्कों को फिर से खिलखिलाने का बंदोबस्त किया है। 16.58 करोड़ रुपये से बाउंड्रीवॉल, वॉकिंग ट्रैक, रंगाई-पुताई, नई बेंच लगाने के साथ हरियाली बढ़ाने के लिए कई प्रजातियों के पौधे लगाने का काम किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी माह के अंत तक निगम की ओर से वर्क आर्डर जारी होने की उम्मीद है।
नगर निगम की ओर से विकसित किए जा रहे 200 में से अधिकांश पार्क विजय नगर जोन, मोहननगर और सिटी जोन में शामिल हैं। उचित देखरेख और विकास के अभाव में पार्कों की दशा बेहद खराब हो गई थीं। इनमें से अधिकांश पार्कों की बाउंड्रीवॉल टूटने के साथ बड़ी बड़ी घास और गंदगी देखी जा सकती है। बीते बोर्ड की बैठक में निगम पार्षदों ने पार्कों को विकसित करने की मांग की थी। ऐसे में पार्कों के विकास पर पहले 20 करोड़ खर्च करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब 16.58 करोड़ के विकास कार्य पार्को में कराए जाएंगे। निगम उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह का कहना है कि पार्कों में विकास कार्यों के साथ हरियाली बढ़ाने का काम अगले माह से शुरू होगा। जल्द विकास संबंधी कार्यों के वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

निगम का फोकस पार्कों में विकास कार्य कराने के साथ मुख्य रूप से हरियाली बढ़ाने पर है। ऐसे पार्कों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। बाउंड्रीवॉल, वॉकिंग ट्रैक के आसपास बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। दूसरी ओर पौधों की देखरेख के लिए मालियों को निर्देश देने के साथ स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। दूसरी ओर चिह्नित किए गए कुल में से बड़े पार्कों के एक हिस्से में बच्चों के खेलने के लिए प्ले एरिया विकसित किया जाएगा। ऐसे में पार्कों में बच्चों के खेलने से पौधों को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed