{"_id":"612008578ebc3e31e47f35ae","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd224466574","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयनगर में प्रॉपर्टी डीलरों से चेन और अंगूठी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयनगर में प्रॉपर्टी डीलरों से चेन और अंगूठी लूटी
विज्ञापन

गाजियाबाद। बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने विजयनगर में प्रॉपर्टी डीलर और उसके दोस्त को गोली मारने की धमकी देकर सोने की दो चेन और अंगूठी लूट ली। घटना के वक्त दोनों दोस्त मार्निंग वॉक कर रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
राहुल बिहार गली नंबर-7 निवासी मोहित त्यागी प्रॉपर्टी डीलर हैं। सुबह करीब 7.20 बजे वह अपने दोस्त संजीव कुमार के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। संजीव कुमार भी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। टहलते हुए जैसे ही मेडिकल सर्विस रोड पर पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने उन पर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी देते हुए मोहित त्यागी से सोने की चेन तथा संजीव कुमार से सोने की चेन व अंगूठी लूट ली। इसके बाद बदमाश उनकी तरफ पिस्टल करके मौके से फरार हो गए।
एक ने हेलमेट तो दूसरे ने कपड़े से ढका हुआ था चेहरा
पीड़ितों के मुताबिक लूटपाट में शामिल बदमाशों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। घटना के दौरान दोनों दोस्त बदमाशों की पल्सर बाइक का नंबर नहीं देख सके। घटना के बाद पीड़ितों ने पुुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौका-मुआयना किया गया।
विज्ञापन
सब कुछ ले जाओ, लेकिन गोली मत मारना
पीड़ित प्रॉपर्टी डीलरों को जरा भी अंदेशा नहीं था कि दिन निकलते ही उनके साथ वारदात हो जाएगी। बदमाशों ने जैसे ही पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी, पीड़ित घबरा गए और गोली न मारने की फरियाद करते हुए सबकुछ उतारकर दे दिया।
पुलिस ठंडी पड़ी तो फिर एक्टिव हुआ बाइकर्स गैंग
पिछले महीने बाइकर्स गैंग ने कविनगर क्षेत्र में जमकर लूटपाट की। पुलिस ने सख्ती बरती तो बदमाशों ने सिहानी गेट और नंदग्राम इलाके में वारदात करनी शुरू कर दी। गश्त बढ़ाई गई तो गैंग कुछ दिन शांति रही, लेकिन पुलिस के ढीला पड़ते ही बदमाश एक बार फिर सक्रिय हो गए।
इनसेट.....
सात माह में 27 वारदात, सबसे ज्यादा कविनगर में
आंकड़ों की बात करें तो पिछले सात महीनों में चेन, मोबाइल और पर्स लूट की 27 घटनाएं हुईं, जिनमें से सबसे ज्यादा सात वारदात कविनगर इलाके में हुईं। वहीं, तीन-तीन घटनाओं के साथ ट्रॉनिका सिटी और सिहानी गेट दूसरे नंबर हैं। साथ ही ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया। अब बदमाशों ने शांत बड़े विजयनगर क्षेत्र की तरफ रुख किया है।