फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

डिस्ट्रिक्ट सेंटर देगा मधुबन बापूधाम को नई पहचान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
डिस्ट्रिक्ट सेंटर देगा मधुबन बापूधाम को नई पहचान
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम योजना में आरडीसी की तर्ज पर विकसित होने वाला व्यावसायिक डिस्ट्रिक्ट सेंटर योजना को नई पहचान देगा। योजना में जीडीए के कार्यालय के साथ उससे सटी पॉकेट में सबसे पहले व्यावसायिक केंद्र विकसित किया जाएगा। प्राधिकरण नियोजन अनुभाग की ओर से तैयार किए गए नक्शे में मधुबन डिस्ट्रिक्ट सेंटर में 198 दुकानों के साथ करीब डेढ़ एकड़ में सेंट्रल प्लाजा विकसित किया जाएगा। आरडीसी की तरह सेंट्रल प्लाजा में 25 बड़े क्योस्क भी विकसित किए जाएंगे।

मधुबन-बापूधाम योजना में विकसित होने वाला दूसरा व्यावसायिक डिस्ट्रिक्ट सेंटर भी व्हीकल फ्री जोन होगा। केंद्र में बाजार में दुकानों के सामने और आसपास वाहन नहीं खड़े हो सकेंगे। पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान पर ही वाहनों को लगाना होगा। जीडीए की योजना सेंटर में अलग-अलग वस्तुओं की लेन होगी। बाजार में कपड़ों के शो-रूम के लिए अलग लेन बनेगी। खाने-पीने की सामग्री को बेचने के लिए फूड कॉर्नर विकसित होंगे। सेंटर के आसपास ही स्ट्रीट फूड के लिए वेंडिंग जोन विकसित करने पर मंथन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed