फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बिना डिग्री क्लीनिक चला रहे दो झोलाछाप डॉक्टरों पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नंदग्राम के झोलाछाप डॉक्टर
बिना डिग्री क्लीनिक चला रहे दो झोलाछाप डॉक्टरों पर मुकदमा
विज्ञापन

गाजियाबाद। बिना डिग्री के क्लीनिक खोलने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। अधिकारियों का कहना है कि मई में नंदग्राम इलाके में औचक निरीक्षण करने पर दो क्लीनिक अवैध मिले। दोनों के संचालक नोटिस के बावजूद दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहे। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह का कहना है कि 28 मई को नंदग्राम इलाके में औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान आश्रम रोड नंदग्राम में भारती क्लीनिक चलता पाया गया। क्लीनिक संचालक डॉ. मुकेश कुमार से चिकित्सा शिक्षा संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी कर 31 मई तक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान भी वह दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहे।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि आश्रम रोड नंदग्राम पर ही कुमार क्लीनिक संचालित मिला। क्लीनिक संचालक डॉ. बलबीर सिंह से भी चिकित्सा शिक्षा संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा सके। उन्हें भी नोटिस दी गई थी। दोनों झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसएसपी कार्यालय को को पत्र लिखा गया। एसएसपी ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट, इंडियन मेडिसिन सेंट्रल काउंसिल एक्ट व यूनाइटेड प्रोविंसेज मेडिकल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

नंदग्राम के झोलाछाप डॉक्टर

नंदग्राम के झोलाछाप डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed