{"_id":"61045a5e8ebc3e091b1040c4","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd223246639","type":"story","status":"publish","title_hn":"99.6 रहा गाजियाबाद का ओवर ऑल रिजल्ट, 15737 छात्र-छात्राएं हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99.6 रहा गाजियाबाद का ओवर ऑल रिजल्ट, 15737 छात्र-छात्राएं हुए सफल
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी जाहिर करते छात्र छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
99.6 रहा गाजियाबाद का ओवर ऑल रिजल्ट, 15737 छात्र-छात्राएं हुए सफल
गाजियाबाद। सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में एक बार फिर छात्राएं छा गईं। बिना परीक्षा दिए पहली बार जारी रिजल्ट में भी छात्राओं का दबदबा रहा। गुरुकुल द स्कूल के कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र अनिरुद्ध दमानी 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर सबसे आगे रहे। 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ छह विद्यार्थी दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नौ विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का परिचय दिया है। टॉप तीन स्थानों पर 16 विद्यार्थियों में 11 छात्राएं हैं। जिले का ओवर ऑल रिजल्ट 99.60 फीसदी रहा। 15800 पंजीकृत छात्रों में से 15737 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
महानगर के अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। दूसरे नंबर पर गुरुकुल स्कूल की ह्यूमेनिटीज की छात्रा चित्रा और साइंस के छात्र राघव सिंघल के अलावा डीपीएसजी मेरठ रोड की साइंस की छात्रा निशिता सिंह, नेहरू वर्ल्ड स्कूल की ह्यूमेनिटीज की छात्रा दूर्वा अरोड़ व साइंस के छात्र वैभव अग्रवाल और जयपुरिया स्कूल की छात्रा शांभवी ने समान 99.4 अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर 99.2 अंक पाने वालों में डीपीएसजी मेरठ रोड की कॉमर्स की छात्रा वृंदा गुप्ता, मेहुल गर्ग और खुशी सिंघल, गुरुकुल द स्कूल की ह्यूमेनिटीज की छात्रा पाखी वत्स, डीपीएस इंदिरापुरम की साइंस की छात्रा शुभ सिंह, जयपुरिया स्कूल वसुंधरा की साइंस विद्यार्थी पाल अग्रवाल, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल की ह्यूमेनिटीज की छात्रा नंदिनी भारद्वाज, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा सेक्टर-छह के साइंस के छात्र प्रथम श्रीवास्तव व ह्यूमेनिटीज की छात्रा निष्ठा दास रहीं।