फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर के बालाजी अपार्टमेंट में 27 जुलाई को महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। विवाहिता के परिजनों ने पति समेत सुसराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना खतौली, मुजफ्फरनगर के गांव पमनतली निवासी प्रदीप सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी वैशाली की शादी 26 जनवरी 2015 को ग्राम खट्टा मुजफ्फरनगर निवासी दीपक के साथ की थी। शादी में 11 लाख रुपये नगद, गहने और गाड़ी के साथ अन्य सामान दिया गया था। दीपक प्राइवेट जॉब करता था और वैशाली के साथ कविनगर क्षेत्र के बालाजी अपार्टमेंट में रहता था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर वैशाली को परेशान करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने 27 जुलाई की सुबह फंदे पर लटकाकर वैशाली की हत्या कर दी। आरोप है कि दीपक दूसरी शादी करना चाहता है।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने किया हंगामा
वैशाली की मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। कविनगर एसएचओ संजीव शर्मा का कहना है कि पिता की तहरीर के आधार पर मृतका के पति दीपक, सास शिमला, ससुर सुभाष कुमार, देवर संदीप और तहेरे ससुर बिशन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed