फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गोविंदपुरम और वसुंधरा में गारबेज फैक्टरी बनाएगा निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कूड़े के निपटारे के लिए निगम, 10 करोड़ से लगाएगा दो फैक्टरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में कचरे का निस्तारण नगर निगम की आधुनिक फैक्टरियों में होगा। इसके लिए सिहानी के बाद नगर निगम अब गोविंदपुरम और वसुंधरा में दो गारबेज फैक्टरियां बनाएगा। नगर निगम के संपत्ति विभाग ने इनके लिए जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। वहीं, 15वें वित्त आयोग के फंड से इनके लिए 10 करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है। जमीन मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इन फैक्टरियों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
नगर निगम पीपीपी मॉडल पर इन फैक्टरियों का संचालन कराएगा। जमीन और बिल्डिंग का निर्माण नगर निगम करेगा जबकि इसमें लगने वाली आधुनिक मशीनों को निजी कंपनी लगाएगी। नगर निगम इन प्लांट को 20 से 25 साल के लिए लीज पर देने की तैयारी कर रहा है। निगम ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सिहानी गांव स्थित निगम के गैराज में गारबेज फैक्टरी का निर्माण किया है। फिलहाल इसे ट्रायल पर शुरू किया गया है। ट्रायल के बाद इसे विधिवत चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद वसुंधरा और गोविंदपुरम में फैक्टरी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर निगम ने गोविंदपुरम में गारबेज फैक्टरी लगाने के लिए 4.5 करोड़ रुपये और वसुंधरा के लिए 5.50 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन

पांचों जोन में लगेंगी फैक्टरियां
नगर निगम कूड़ा निस्तारण करने वाली फैक्टरियां हर जोन में लगाएगा। इसके लिए अब कविनगर और वसुंधरा जोन में फैक्टरियां लगाने की कवायद शुरू की गई है। निगम अधिकारियों का कहना है कि हर जोन का कचरा उसी जोन में निस्तारित हो जाएगा। इससे कूड़ा ढुलाई की लागत कम होगी। वाहनों में खर्च होने वाले डीजल की खपत कम होगी। वहीं निगम के वाहन कूड़ा उठाने के चक्कर ज्यादा लगा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीले कचरे से बनेगी खाद, सूखे का होगा पुनर्चक्रण
नगर निगम इन फैक्टरियों में पूरे जोन का कचरा लाएगा। इस कचरे को प्लांट की कनवेयर बेल्ट पर डालकर उसमें से सूखा कचरा जैसे लोहा, लकड़ी, कांच, प्लास्टिक आदि को अलग कर लिया जाएगा। बाकी बचे गीले कचरे को अलग ले जाकर उसे खाद में तब्दील किया जाएगा। खाद को नगर निगम अपने पार्कों में और बिक्री करके इस्तेमाल करेगा। जबकि सूखे कचरे को रिसाइकल किया जाएगा।

जल्द शुरू होगा निर्माण
सभी जोन में गारबेज फैक्टरी बनाने की प्लानिंग की गई है। दो जोन में बनकर तैयार हो चुकी हैं। वसुंधरा और गोविंदपुरम में बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से समिति ने फंड जारी कराया जा रहा है। जमीन मिलते ही एस्टिमेंट तैयार कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed