फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

अंबेडकर पार्क में पार्किंग बनाने के विरोध में निगम मुख्यालय का घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
अंबेडकर पार्क में पार्किंग बनाने के विरोध में निगम मुख्यालय का घेराव
विज्ञापन

गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में दो मंजिला पार्किंग और दुकानें बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ सोमवार को आजाद समाज पार्टी ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस प्रस्ताव को खारिज किए जाने की मांग की। प्रस्ताव निरस्त न होने पर उन्होंने सड़कों पर उतर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर पूरे शहर में यह एक ऐसा पार्क है, जिसमें हर साल अंबेडकर जयंती पर सात दिन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस पार्क में पार्किंग और दुकानें नहीं बनाने दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने जबरन इस पार्क में कोई निर्माण कार्य करने का प्रयास किया तो असपा कार्यकर्ता और बाबा साहब के अनुयायी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान अनिल लांबा, मुकेश गौतम, रवि गौतम, गुलजार सिद्दीकी, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार मौजूद रहे। दूसरी ओर, डॉ. बीआर अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों और कई अधिवक्ताओं ने भी सोमवार को अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पार्क में अगर खुदाई भी की गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। सड़क से लेकर कोर्ट में पार्क को बचाने की लड़ाई लडे़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed