फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

हाउस टैक्स के नए मॉडल पर मिली आपत्तियों की सात से होगी सुनवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
हाउस टैक्स के नए मॉडल पर मिली आपत्तियों की सात से होगी सुनवाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। जमीन के सर्किल रेट के आधार पर हाउस टैक्स का निर्धारण करने वाली टैक्स पॉलिसी पर निगम में फिर मंथन शुरू होगा। टैक्स पॉलिसी पर मिली आपत्तियों पर नगर निगम 7 जुलाई से सुनवाई शुरू करेगा। इसके लिए नगर आयुक्त ने वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति गठित कर दी है। सुनवाई के बाद इस पॉलिसी को नगर निगम बोर्ड में पेश किया जाएगा।
नगर निगम ने बीती फरवरी में नई हाउस टैक्स पॉलिसी बनाई थी। इसमें घरों के सामने सड़कों की चौड़ाई की जगह कॉलोनी के सर्किल रेट को टैक्स का आधार बनाया गया है। यानी महंगी कॉलोनी में ज्यादा हाउस टैक्स और सस्ती कॉलोनी में लोगों का हाउस टैक्स भी कम होगा। इस पॉलिसी के तहत कई कॉलोनियों में हाउस टैक्स में चार गुना तक का इजाफा हो रहा है। इसके चलते नई पॉलिसी का पार्षद, व्यापार संगठन और अन्य सामाजिक संगठनों के स्तर से विरोध किया जा रहा था। नगर निगम ने इस पॉलिसी पर लोगों से आपत्तियां मांगी थीं। शहर के 318 लोगों ने इस पॉलिसी पर आपत्तियां दर्ज कराई थी। इनमें से न्यूनतम 10 फीसदी आपत्तियों पर नगर आयुक्त की अध्यक्षता वाली समिति को सुनवाई कर उनका निस्तारण करना है। हालांकि पांच माह से यह पॉलिसी फाइलों में बंद थी। अब नगर निगम ने उन आपत्तियों पर सुनवाई करने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है जो लोगों ने दर्ज कराई थी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि आपत्तियां दर्ज कराने वालों को सूचना भेजकर बुलाया जाएगा। सात जुलाई से सुनवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

ये बनाई कमेटी
अपर नगरायुक्त शिवपूजन यादव, मुख्य नगर लेखा परीक्षक अरुण कुमार, लेखाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा और सभी जोन के जोनल प्रभारी को सुनवाई करने वाली समिति में शामिल किया गया है। यह समिति 7 जुलाई से सुनवाई शुरू करेगी और प्रक्रिया को पूरा कर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद प्रस्ताव को बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed