फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

नौ कॉलोनियों में आज से पानी की सप्लाई बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नौ कॉलोनियों में आज से पानी की सप्लाई बंद
विज्ञापन

गाजियाबाद। जल निगम और नगर निगम के बीच 10 नलकूपों को लगाने पर उठा विवाद अब 15वें वित्त आयोग की कमेटी निपटाएगी। मेयर की अध्यक्षता वाली इस कमेटी के पास यह मामला पहुंच गया है। आगामी बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।
नगर निगम ने दिसंबर 2020 में 10 ट्यूबवेल लगाने का ठेका गुपचुप जल निगम की मेरठ इकाई को दे दिया था, जबकि नगर निगम खुद भी ठेकेदारों से नलकूप लगवाता है। यह ठेका 2.52 करोड़ रुपये में दिया गया था। नगर निगम की दरों के हिसाब से यह नलकूप 1.48 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हो जाएंगे। भाजपा पार्षद राजेंद्र त्यागी ने प्रेसवार्ता कर नगर निगम अधिकारियों पर धांधली कराए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद से यह नलकूप अटके हुए हैं। अब नगर निगम अधिकारी इस मामले को 15वें वित्त आयोग की आगामी बैठक में रखेंगे। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि यह नलकूप 15वें वित्त आयोग के फंड से लगाए जाने हैं। मेयर की अध्यक्षता वाली कमेटी की बैठक में इसका निर्णय लिया गया था। उनका कहना है कि इसमें निर्णय लेने का अधिकार समिति को है। नगर आयुक्त इस समिति में सिर्फ एक सदस्य है। उनका कहना है कि समिति जो भी निर्णय लेगी, उसके आधार पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह था विवाद
नगर निगम ने पूर्व में 19 नलकूपों को रिबोर और तीन नए नलकूप अपने ठेकेदारों से लगवाए थे। रिबोर नलकूप के लिए 18 लाख और नए नलकूप के लिए 32 लाख का एस्टिमेट बनाया था, लेकिन टेंडर निर्धारित दरों से कम दरों पर मिले थे। ठेकेदारों ने रिबोर के लिए 18 लाख की बजाय महज 14 लाख रुपये और नए नलकूप लगाने के लिए 32 लाख की बजाय 23.60 लाख रुपये में काम करने पर सहमति दी थी। इन दरों के आधार पर जल निगम ने 10 नलकूपों को लगाने के लिए नगर निगम से 1.04 करोड़ रुपये ज्यादा का प्रस्ताव दिया था। जिस पर नगर निगम ने हामी भी भर दी थी। विवाद होने के बाद काम रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed