{"_id":"60340bbb8ebc3ee95f3235ea","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2142304138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटक्वॉइन नाम पर युवक से 24 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटक्वॉइन नाम पर युवक से 24 लाख ठगे
विज्ञापन
Woman shopping online Original Filename: 72883564.jpg Gettyimages
- फोटो : Getty Images/Rubberball
बिटक्वॉइन नाम पर युवक से 24 लाख ठगे
गाजियाबाद। बिटक्वॉइन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले कंकरखेड़ा, मेरठ निवासी दंपती नवनीत सांगवान और उसकी पत्नी पूजा के खिलाफ जिले में एक और केस दर्ज हुआ है। इस बार बागपत के ढिकौली निवासी रवि पंवार की तहरीर पर नंदग्राम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। रवि पंवार का कहना है कि आरोपी दंपती व उनके जयपुर निवासी साथी शुभम नावरिया ने वर्चुअल करेंसी में निवेश के नाम पर 24 लाख रुपये हड़प लिए। बता दें कि आरोपी दंपती व अन्य के खिलाफ अब तक मधुबन बापूधाम, कविनगर और मसूरी थाने में करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हो चुके हैं।
थाना चांदीनगर, बागपत के गांव ढिकौली निवासी रवि पंवार का कहना है कि गांव अटौर नंगला निवासी दोस्त उपेंद्र केजरिये उनकी मुलाकात सैनिक विहार कंकरखेड़ा, मेरठ निवासी नवनीत सांगवान व उसकी पत्नी पूजा से हुई थी। नवनीत व पूजा ने बताया कि वह जयपुर निवासी शुभम नावरिया केसाथ मिलकर वर्चुअल करेंसी बिटक्वॉइन का व्यापार करते हैं। व्यापार में निवेश करने वाले लोगों को वह मोटे मुनाफे के साथ रकम लौटाते हैं। रवि का कहना है कि उक्त दंपती ने उनकी मुलाकात शुभम नावरिया से कराई। उसने 75 हजार रुपये का प्लान बताया। जिसमें छह महीने तक 15 हजार रुपये महीना तथा सातवें महीने 75 हजार रुपये देने की बात कही गई। उन्होंने इस प्लान में रकम निवेश कर दी। इसके बाद उक्त लोग अलग-अलग स्कीम के तहत कम समय में रकम दोगुनी लौटाने की बात कहकर उनसे रकम निवेश कराते रहे। कुल मिलाकर उन्होंने 35 लाख रुपये बिटक्वॉइन के कारोबा में निवेश कर दिए।
भरोसा जताने के लिए ले गए थाईलैंड
रवि पंवार का कहना है कि भरोसा जताने के लिए नवनीत सांगवान व उसके साथ उन्हें व अन्य निवेशकों को थाईलैंड ले गए। वहां ले जाकर उन्हें अलग-अलग प्लान बताए गए। रवि का कहना है कि नवंबर 2019 से उन्होंने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो वह टालमटोल करते रहे। तगादा करने पर 11 लाख 27 हजार रुपये उन्हें लौटा दिए गए। इसके बाद उन्हें कुछ चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए। बाद में पता चला कि नवनीत सांगवान व उसकी पत्नी ने सैकड़ों लोगों से बिटक्वॉइन के नाम पर करोड़ों की ठगी की है। आरोपियों का फर्जीवाड़ा उजागर होने पर उन्होेंन एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ सेकेंड अवनीश कुमार का कहना है कि रवि की तहरीर पर नवनीत सांगवान, उसकी पत्नी पूजा व शुभम नावरिया के खिलाफ नंदग्राम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नवनीत व उसकी पत्नी को मधुबन बापूधाम पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बाकी आरोपी की तलाश जारी है।