फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कोर्ट से एक और मुकदमे की फाइल गायब, कर्मचारी पर दोबारा केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
court1
कोर्ट से एक और मुकदमे की फाइल गायब, कर्मचारी पर दोबारा केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट से कर्मचारी ने कोर्ट में लंबित एनआई एक्ट के एक और मुकदमे के दस्तावेज गायब कर दिए। मामले में जिला न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी सुनील दत्त ने आरोपी कर्मचारी मोनू वर्मा के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी वर्तमान में एडीजे-15 कोर्ट में तैनात है।

कविनगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन संख्या-2 की अदालत में दिग्विजय सिंह बनाम अजय कुमार एनआई एक्ट का फौजदारी केस चल रहा था। अदालत के तत्कालीन सहायक लिपिक मोनू वर्मा पर उक्त मुकदमे की फाइल गायब करने का मामला सामने आया था। मोनू वर्मा वर्तमान में अपर जिला जज-15 की अदालत में बतौर लिपिक कार्यरत है। विभागीय जांच में मोनू वर्मा पर दस्तावेजों को गायब करने का दोषी पाया गया। जिसके बाद जिला जज ने उक्त संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया। इसके बाद जिला अदालत के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने कविनगर थाना पुलिस को एफआईआर के लिए पत्र भेजा। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि एडीजे कोर्ट-15 में तैनात लिपिक मोनू वर्मा के खिलाफ अभिलेख गबन करने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि मोनू ने कोर्ट में विचाराधीन एनआई एक्ट के एक और केस की फाइल गायब कर दी थी। इसके संबंध में उसके खिलाफ पूर्व में कविनगर थाने में केस दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed