{"_id":"6017088f8ebc3e32f2278f01","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2129391150","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः कैंटर ने सड़क किनारे खड़े आठ लोगों को रौंदा, ट्रैफिक पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः कैंटर ने सड़क किनारे खड़े आठ लोगों को रौंदा, ट्रैफिक पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत
Mon, 01 Feb 2021 06:02 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:02 AM IST
विज्ञापन
सिपाही मनोज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर थाना क्षेत्र के बाईपास पर रविवार शाम करीब चार बजे बेकाबू एक कैंटर ने सड़क किनारे खड़े आठ लोगों को रौंद दिया। कैंटर की चपेट में वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी मनोज कुमार भी आ गए। हादसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। बताया गया कि हादसा कैंटर चालक को झपकी आने के कारण हुआ था।
विज्ञापन
हादसे के बाद अतिव्यस्त तिराहे बाईपास पर लोगों की चीख-पुकार मच गई। सूचना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, एक मृतक की बेटी की 16 फरवरी को शादी है। डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने घायलों का एमएमजी अस्पताल पहुंचकर हाल जाना।
विज्ञापन
सीओ प्रथम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि विजयनगर बाईपास के पास कुछ लोग ऑटो और बस का खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान नोएडा की ओर से आ रहे बेकाबू कैंटर ने राहगीरों को कुचल दिया और डिवाइडर पर चढ़कर खंभे से टकरा गया। सड़क दुर्घटना में अलीगढ़ जिले के जवां थानाक्षेत्र में बरौला गांव निवासी ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल मनोज कुमार और प्रताप विहार निवासी रीमा ने मौकेपर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जबकि लालकुआं की राधा कॉलोनी निवासी हरिओम शर्मा की रास्ते में मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृतक रीमा की बहन दीपा, डूंडाहेड़ा निवासी रेनू व सोनी और नोएडा सेक्टर-58 थाने में तैनात हेड कांस्टेबल बाला रानी और सर्वोदयनगर निवासी कमल घायल हो गए। इन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बाला रानी को यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि कमल की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।
दो माह की बेटी से मिलने जल्द घर जाने वाला था मनोज
मनोज कुमार 2015 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वह हादसे के समय बाईपास पर ड्यूटी कर रहे थे। बताया गया कि मनोज कुमार की पत्नी ने दो माह पहले ही बेटी को जन्म दिया है। उसे मनोज कुमार ने केवल एक बार ही अभी तक देखा था और छुट्टी न मिलने के चलते दोबारा घर नहीं जा सके थे। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार को घर जाने के लिए जल्द ही छुट्टी मिलने वाली थी। इसे लेकर वह और उसका परिवार काफी खुश था, लेकिन किसी को क्या पता था कि मनोज अब कभी भी घर नहीं आ सकेंगे। उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद जहां उसकी पत्नी का बुरा हाल है।
डीएम और एसएसपी पहुंचे जिला अस्पताल
भीषण हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे हादसे की जानकारी लेने के बाद घायलों का हालचाल जाना। दोनों अधिकारियों ने डॉक्टरों से भी बातचीत की और घायलों को उचित इलाज देने के निर्देश दिए।
हादसे के बाद बाईपास पर चीख-पुकार, लगा जाम
विजयनगर का बाईपास तिराहा अतिव्यस्त इलाकों में एक है। यहां हर समय बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने गंतव्य तक जाने के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही ऑटो चालकों और ई-रिक्शा चालकों की भी भरमार रहती है। हादसे के बाद जहां लोगों में चीख-पुकार मच गई, वहीं जाम लग गया।
बेटे को दवा दिलाकर लौट रही थी सोनी
हादसे के दौरान बेटे को दवा दिलाकर सोनी लौट रही थी। उसी दौरान हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बेटे के भी चोट लगी है। दोनों का एमएमजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि रेनू सब्जी लेने गई थीं। वह भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई।