फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पांच लाख में बिका 0001 वीआईपी नंबर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियााबद में कारों के नंबर बिके
पांच लाख में बिका 0001 वीआईपी नंबर
विज्ञापन

गाजियाबाद। वीआईपी नंबर लेने के लिए लोग खूब पैसा खर्च कर रहे हैं। हरिशंकर यादव ने नई पंजीयन सीरीज यूपी-14 ईक्यू का 0001 वीआईपी नंबर लेने के लिए पांच लाख रुपये की बोली लगा दी। परिवहन विभाग ने उन्हें नंबर आवंटित कर दिया। अब तक की यह सबसे बड़ी बोली है। इससे पहले की सीरीज के वीआइपी नंबर दो लाख रुपये तक ही बिके हैं।

परिवहन विभाग द्वारा नई सीरीज आने पर वीआईपी नंबर की बोली लगाई जाती है। पहले तो वीआइपी नंबर सिफारिश के आधार पर मिल जाते थे। लोग अधिकारियों से सेटिंग करके नंबर ले लिया करते थे, लेकिन सरकार ने इस प्रक्रिया को बंद कर दिया। ऑनलाइन वीआईपी नंबर की बोली लगाने का नियम लागू कर दिया। अब जो भी व्यक्ति वीआईपी नंबर लेगा उसे ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा। वहां बोली लगानी होगी, जो व्यक्ति सबसे ऊंची बोली लगाएगा, उसे वीआईपी नंबर मिल जाएगा। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि ऑनलाइन नीलामी में यूपी-14 ईक्यू सीरीज में 0001 नंबर के लिए काफी संख्या में लोगों ने बोली लगाईं। इसमें से अधिकतम बोली हरिशंकर यादव ने पांच लाख रुपये में लगाई है। उनके लिए यह नंबर अलॉट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरी सबसे बड़ी बोली 0007 नंबर के लिए लगी। इसको 1.10 लाख रुपये में शालिनी त्यागी ने खरीदा है। इस नंबर को उन्हें अलॉट कर दिया गया है। एआरटीओ ने बताया कि अब बिना नीलामी के किसी भी वीआईपी नंबर की बिक्री नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed