{"_id":"5fef73eb8ebc3e3c85395ecc","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd211259825","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार को वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
चौकीदार को वाहन ने रौंदा, मौत
गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में देर रात डायमंड फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने बिहार निवासी बासु सहनी (50) को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बासु पांडव नगर स्थित गैस एजेंसी पर चौकीदारी करते थे। पुलिस ने एजेंसी मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना सरूरपुर, मेरठ के गांव करनावल निवासी अजय कुमार का कहना है कि वह पांडव नगर स्थित एचपी गैस एजेंसी पर बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। बासु गैस एजेंसी में ही रहता थे। मैनेजर का कहना है कि रात करीब 3 बजे बासु सहनी बिना बताए सड़क पर चले गए। डायमंड फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएचओ कविनगर अजय कुमार सिंह का कहना है कि गैस एजेंसी के मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।