फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News

गंगनहर पटरी पर बनेगा नया कांवड़ मार्ग, हादसों और जाम से मिलेगी निजात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News
गंगनहर पटरी पर बनेगा नया कांवड़ मार्ग, हादसों और जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

गाजियाबाद। गंगनहर पटरी पर नया कांवड़ मार्ग बनेगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसके निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। गंगनहर की दायीं पटरी पर 111.49 किमी लंबे नए कांवड़ मार्ग के निर्माण पर 628.74 करोड़ खर्च होंगे। इसी सप्ताह शासनादेश जारी होने के बाद निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। गाजियाबाद से मेरठ और मुजफ्फरनगर तक गंगनहर की दायीं पटरी पर प्रस्तावित नए कांवड़ मार्ग की सड़क सात मीटर चौड़ी व दो लेन की होगी।
नए कांवड़ मार्ग के निर्माण से गंगनहर पटरी पर होने वाले हादसों में कमी आने के साथ दिल्ली-मेरठ हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होने से जाम से भी निजात मिलेगी। दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से नए कांवड़ मार्ग का डिजाइन तैयार किया जाएगा। सात मीटर की काली सड़क के दोनों ओर ढाई मीटर की पटरी होगी। पीडब्ल्यूडी ने इसके निर्माण की समयसीमा 2022 के मध्य तक की तय की है। वर्तमान में गंगनहर की पटरी पर सिंगल लेन मार्ग होने से बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग का प्रयोग करने से बचते हैं। इससे दिल्ली-मेरठ हाईवे पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है और आए दिन जाम की समस्या रहती है। नए कांवड़ मार्ग से जाम और हादसों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

--------------------
एक आरओबी, फ्लाईओवर व 10 पुल बनेंगे
गंगनहर की पटरी पर दायीं ओर नए कांवड़ मार्ग की लंबाई कुल 111.49 किलोमीटर है। नए कांवड़ मार्ग में गाजियाबाद में 12.35 किमी, मेरठ में 42.30 किमी और सबसे ज्यादा 56 किमी का एरिया मुजफ्फरनगर क्षेत्र में आता है। ऐसे में नए कांवड़ मार्ग में यातायात को रफ्तार देने के लिए मुजफ्फरनगर में एक रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के साथ पूरे मार्ग में 10 पुलों का निर्माण किया जाएगा। नए पुलों का निर्माण सेतु निगम की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
पहले कटेंगे पेड़, मार्च 2021 तक शुरू होगा निर्माण
111.49 किमी लंबे नए कांवड़ मार्ग के निर्माण से पहले करीब 40 हजार पेड़ों को काटा जाएगा। निविदा प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पीडब्ल्यूडी, वन विभाग और सिंचाई विभाग की टीम संयुक्त रूप से मार्ग का निरीक्षण करेगी। पेड़ों को काटने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्च 2021 से नए कांवड़ मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
----------------
गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर, उत्तराखंड जाने वालों को मिलेगी बड़ी राहत
नए कांवड़ मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड जाने वाले लोगों को मोदीनगर और फिर मेरठ होकर नहीं जाना होगा। इससे दिल्ली-मेरठ हाईवे के बाद आगे हाईवे पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। मोदीनगर और मुरादनगर में रोजाना सुबह-शाम लगने वाले जाम से शहरवासियों को निजात मिलेगी।

--------------------
कोट....
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले कांवड़ मार्ग प्रोजेक्ट को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। इस सप्ताह शासनादेश जारी होने के बाद माह के अंत तक निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले मार्ग में आने वाली पेड़ों को काटे जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 2022 तक नया कांवड़ मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। -संदीप कुमार, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed