{"_id":"5fb8123e8ebc3eefb700bfc2","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2089954137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार शोरूम और कारोबारी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार शोरूम और कारोबारी के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार शोरूम और कारोबारी के घर लाखों की चोरी
गाजियाबाद। चोरों ने कविनगर थानाक्षेत्र में कारोबारी के घर तथा नगर कोतवाली क्षेत्र में हुंडई कार के शोरूम में धावा बोलकर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है।
नगर कोतवाली में जीडी रोड स्थित हुंडई कार शोरूम की एचआर मैनेजर गरिमा सिंह शाइन के मुताबिक चोर शोरूम के स्टोर के रास्ते अंदर घुसे और एमडी ऑफिस में चले गए। वहां लगी दो एलआईडी स्क्रीन, सीसीटीवी कैमरों कीडीवीआर तथा लॉकर में रखा कैश चोरी कर ले गए। गरिमा सिंह का कहना है कि घटना के दौरान दो गार्ड भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने जानकारी से इनकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, कविनगर क्षेत्र में गोकुलधाम अवंतिका निवासी कृष्णकांत अग्रवाल सेक्टर-23 संजयनगर में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी नेहा अग्रवाल भी जॉब करती हैं। उन्होंने बताया कि गत 6 नवंबर को वह पत्नी के साथ दोस्त के घर गए हुए थे। देर रात वापस लौटने पर देखा कि रसोई की खिड़की उखड़ी हुई है। अंदर जाकर देखा तो घर में रखे 2 लाख 80 हजार रुपये, लाखों के जेवर व लैपटॉप चोरी मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।