{"_id":"5fb6bde88ebc3e9bdc31b643","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd208938976","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सूचना आयुक्त ने नगर निगम कर निर्धारण अधिकारी को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सूचना आयुक्त ने नगर निगम कर निर्धारण अधिकारी को किया तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सूचना आयुक्त ने नगर निगम कर निर्धारण अधिकारी को किया तलब
गाजियाबाद। महानगर में टेली कम्युनिकेशन कंपनियों की ओर से डाली गई थ्री-जी व 4जी केबिल संबंधी आरटीआई का जबाव नहीं देने पर उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने नगर निगम जन सूचनाधिकारी व कर निर्धारण अधिकारी डा. संजीव सिन्हा को तलब किया है। निगम कर निर्धारण अधिकारी को 23 नवंबर को आयोग के सामने उपस्थित होना होगा।
पर्यावरणविद सुशील राघव ने बताया कि 2018 में उन्होंने शहर में किन-किन स्थानों पर डाली गई थ्री-जी व 4जी लाइन को कंपनियों को दी गई परमिशन, उनके टेंडर और पर्यावरण संबंधी गाइडलाइन के पालन किए जाने को लेकरर नगर निगम में आरटीआई डाली थी। लेकिन एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद उन्हें जबाव नहीं मिली। इसकी शिकायत उन्होंने उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में की। बृहस्पतिवार को राज्य सूचना आयुक्त ने नगर निगम कर निर्धारण अधिकारी को पेश होने के आदेश दिए हैं।