फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

जीटी रोड और हापुड़ रोड कॉरिडोर पर जल्द खत्म होगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
जीटी रोड और हापुड़ रोड कॉरिडोर पर जल्द खत्म होगा जाम
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीटी रोड और हापुड़ रोड के जाम के स्थायी समाधान की दिशा में काम शुरू हो गया है। जीडीए ने जाम से मुक्ति दिलाने को दोनों कॉरिडोर के प्रमुख तिराहों, चौराहों के साथ कटों के डिजाइन का जिम्मा अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी लिमिटेड (यूएमटीसी) को सौंपा था। यूएमटीसी की ओर से आईएमटी तिराहा और चौधरी मोड़ के चौराहे का डिजाइन तैयार किया है। दूसरी ओर दोनों कॉरिडोर पर जाम को खत्म करने के लिए कई सुझाव दिए थे। इस सुझावों पर अब यातायात पुलिस ने गंभीरता से काम शुरू कर दिया है।
हापुड़ रोड पर आईएमटी तिराहे पर काम शुरू करने से पहले आरडीसी के प्रवेश द्वार पर लगने वाले जाम के काम तमाम पर काम किया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से आरडीसी से आने वाले और अंदर जाने वाले ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए अस्थायी रूप से बैरिकेडिंग की गई है। इसके चलते सुबह से शाम के वक्त लगने वाले जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो गई है। दूसरी ओर ठाकुरद्वारा तिराहे पर जाम को खत्म करने की योजना पर काम जारी है। यहां बीते एक माह से ट्रैफिक सिग्नल ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि ठाकुरद्वारा तिराहे से लालकुआं तक के पहले कॉरिडोर में कुल आठ और ठाकुरद्वारा तिराहे से हरसांव तक के दूसरे कॉरिडोर के 6 मुख्य चौराहों व कटों का एजेंसी विस्तृत डिजाइन तैयार करना था। यूएमटीसी को पहले कलक्ट्रेट और चौधरी मोड कट का डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए गए। एजेंसी की प्रति चौराहा व कट 1.50 लाख रुपये डिजाइन की फीस तय है। फिर दूसरे चरण में जीटी रोड के 7.25 किमी लंबे कॉरिडोर में मुख्य चौराहों व कटों के अलावा एजेंसी सड़क चौड़ीकरण, बिजली के पोल शिफ्टिंग, फुटपाथ सहित अन्य सिविल वर्क संबंधी सुझाव देना है। यूएमटीसी की सर्वे रिपोर्ट के बाद शहर को जाम मुक्त करने के लिए यूएमटीसी जीडीए, सीआरआरआई, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ और पावर कारपोरेशन के साथ समन्वय के साथ काम करना है। जीडीए मुख्य अभियंता विवेकानंद सिंह ने बताया कि यूएमटीसी को चौधरी मोड़ पर धोबीघाट आरओबी के उतरने व आगे रेलवे स्टेशन कट को देखते हुए डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उतरेगा धोबीघाट आरओबी, चौधरी मोड़ के डिजाइन पर काम जारी
लाइनपार को जोड़ने वाला धोबीघाट आरओबी चौधरी मोड़ चौराहे के पास ही उतरेगा। चौधरी मोड़ चौराहे पर जाम का काम तमाम करने को अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी की ओर से पहले डिजाइन तैयार किया गया था, लेकिन धोबीघाट आरओबी के साथ रेलवे स्टेशन के कट दोनों को देखते हुए डिजाइन को अपडेट कराने के जीडीए ने यूएमटीसी को निर्देश दिए हैं। इनका डिजाइन जल्द तैयारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। डिजाइन तैयार होेते ही सबसे पहले चौधरी मोड़ पर काम शुरू होगा।

---
इन चौराहों और कटों पर होना है काम
सरकारी एजेंसी अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी लिमिटेड (यूएमटीसी) की ओर से पहले जीटी रोड पर ठाकुरद्वारा तिराहे से लालकुआं तक कट व चौराहों का डिजाइन तैयार करना था। पहले कॉरिडोर में मुख्य रूप से घंटाघर, रमतेराम रोड, रेलवे रोड, चौधरी मोड़, राकेश मार्ग कट, भाटिया मोड़, बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में दो कट शामिल थे। फिर दूसरे हापुड़ रोड के कॉरिडोर में सबसे पहले नवयुग मार्केट चौराहा, पुराना बस अड्डा, आरडीसी कट, आईएमटी कट, हापुड़ चुंगी और शास्त्रीनगर कट को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed