फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ज्योति सुपर विलेज और क्लासिक रेजिडेंसी में बिल्डर के खिलाफ उतरे रेजिडेंट्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ज्योति सुपर विलेज में 15 मार्च तक बकाया काम पूरे कराएगा बिल्डर
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ज्योति सुपर विलेज सोसायटी में अधूरे काम अब बिल्डर को 15 मार्च तक पूरे कराने होंगे। दो दिन चले विवाद के बाद रविवार को बिल्डर और एओए के बीच सोसायटी में बैठक हुई। बिल्डर ने बकाया काम 15 मार्च तक कराकर देने और रेजिडेंट्स ने बकाया बिजली बिल चुकाने पर सहमति दी है।
ज्योति सुपर विलेज में शनिवार को बिल्डर की ओर से फ्लैटों की बिजली काट दिए जाने से शुरू हुए हंगामे के बाद रेेजिडेंट्स ने बिल्डर के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर दी थी। रविवार को फिर से एओए और रेजिडेंट्स ने बिल्डर के खिलाफ सोसायटी में प्रदर्शन किया। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे बिल्डर उदयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और एओए पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एओए के कोषाध्यक्ष कमल खटाना ने बताया कि बिल्डर को सोसायटी में बकाया कार्यों की सूची दी गई। इनमें एक जनरेटर लगाया जाना, खराब इंटरकॉम को ठीक कराना, इलेक्ट्रिक बॉक्स रिपेयर कराया जाना, आईएफएमएस का पैसा एओए को ट्रांसफर किया जाना और कामर्शियल कांप्लेक्स का रास्ता सोसायटी से न दिया जाना शामिल था। उन्होंने बताया कि बिल्डर उदयवीर सिंह ने इस पर सहमति जताते हुए 15 मार्च तक बकाया काम पूरे कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान एओए सचिव आरके वर्मा, उपाध्यक्ष रवि कुमार, अरुण यादव, धीरेंद्र त्यागी, वीएन वाजपेयी, जितेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्लासिक रेजिडेंसी में बिल्डर के खिलाफ एओए ने बुलाई आमसभा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजिडेंसी में बदहाल जनसुविधाओं को लेकर आक्रोशित एओए ने रविवार को जीबीएम (जनरल बॉडी मीटिंग) बुलाई गई। बैठक में सभी ने बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराए जाने का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एओए संयुक्त सचिव मनोज कुमार यादव ने बताया कि सोसायटी में बिल्डर की ओर से मेंटेनेंस कार्य नहीं किया जा रहा है। बिल्डर मेंटेनेंस कार्य छोड़ने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में सोसायटी और भी बदहाल हो जाएगी। उन्होंने बिल्डर पर कार्रवाई कर बकाया काम कराने के लिए शनिवार को जीडीए में भी शिकायत की थी। जीडीए के दो अधिकारियों ने मौके पर पहुंच वीडियोग्राफी कर हालात का जायजा लिया था। बैठक में रेजिडेंट्स ने कहा कि अगर बिल्डर बीच में मेंटेनेंस का कार्य छोड़कर गया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एओए अध्यक्ष पवन त्यागी, उपाध्यक्ष यूसी शर्मा, सचिव अनिल यादव, कोषाध्यक्ष ओम चौहान, कुशल त्यागी, एनके मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed