फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

चार्म्स कैसल सोसायटी में २४वीं मंजिल से गिरा ७वीं का छात्र, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
चार्म्स कैसल सोसायटी में 24वीं मंजिल से गिरा 7वीं का छात्र, मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स कैसल सोसायटी की 24वीं मंजिल से गिरकर सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। रेजिडेंट्स छात्र को आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, सूचना पर अस्पताल पहुंची सिहानी गेट थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। छात्र कैसे गिरा और गिरने की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है।
चार्म्स कैसल सोसायटी में रहने वाले सचिन जैन परिवार के साथ रहते हैं। उनका 13 वर्षीय बेटा भव्य जैन सिल्वर लाइन स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर भव्य स्कूल से लौटा। बताया जा रहा है कि चंद मिनटों के बाद ही भव्य जैन सोसायटी की 24वीं मंजिल से नीचे आ गिरा। बच्चे के जमीन पर गिरते ही सोसायटी में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में उसे मोहननगर स्थित नरेंद्र मोहन अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही सिहानी गेट पुलिस ने सोसायटी में जाकर जांच-पड़ताल की और फिर अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

फ्लैट में जाने का इरादा बदला, 16 मंजिल सीढ़ी चला
पुलिस के मुताबिक सचिन जैन का परिवार सोसायटी में आठवीं मंजिल पर रहता है। स्कूल से लौटकर सोसायटी पहुंचा भव्य जैन लिफ्ट में आठवीं मंजिल तक पहुंचा। वह फ्लैट की तरफ चला भी, लेकिन एकाएक उसका इरादा बदल गया और वह पैदल ही सीढ़ियों से ऊपर जाने लगा। हैरत की बात यह है कि स्कूल से थका हारा आया भव्य जैन 16 मंजिल सीढ़ी चढ़कर सोसायटी की 24वीं मंजिल पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर रखा मिला छात्र का बैग
एसआई पुनीत सिंह ने बताया कि छात्र का बैग छत पर ही रखा मिला। स्कूल ड्रेस में ही वह छत से गिरा। वह छत से कैसे गिरा, इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा 24वीं मंजिल से गिरने की कोई वजह भी अभी तक सामने नहीं आई है। परिवार में हालात सामान्य होने पर परिजनों से छात्र के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
किसी ने धक्का दिया या खुद कूदा...जांच जारी
रेजिडेंट्स के मुताबिक सचिन जैन कुछ समय पहले ही फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। इससे पहले वह कौशांबी साइड में रहते थे। वहीं, परिजनों की मानें तो घर में सब कुछ सामान्य था। ऐसी स्थिति में पुलिस के सामने घटना की तीन तस्वीरें हैं। पहली यह कि भव्य को किसी ने छत पर बुलाया और धक्का दे दिया। दूसरी यह कि भव्य किसी काम से 24वीं मंजिल पर गया और वहां किसी तरह संतुलन बिगड़ने से नीचे आ गिरा और तीसरी यह है कि भव्य खुद ही 24वीं मंजिल पर गया और छलांग लगा दी।
बामुश्किल पोस्टमार्टम के लिए माने परिजन
पुलिस अस्पताल जाकर शव का पंचनामा भरने लगी तो परिजनों ने विरोध कर दिया। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से साफ मना कर दिया। पुलिस को उन्हें मनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी समझा-बुझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। पुलिस का कहना है कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
स्कूल की कोई वजह तो नहीं, होगी जांच
घटना क्यों और किसकी वजह से हुई, पुलिस अभी इन सवालों का जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है। पुलिस की जांच में स्कूल भी है। कहीं स्कूल या सहपाठियों से जुड़ी कोई बात तो घटना की वजह नहीं है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
इनसेट ...
लोगों की जुबां पर वेलेंटाइन-डे और पब्जी
घटना के बाद सोसायटी में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। किसी ने वेलेंटाइन-डे तो किसी ने पब्जी गेम को लेकर आशंका जाहिर की। हालांकि, मृतक छात्र के बारे में इस तरह की कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं है। पुलिस का कहना है कि सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। फुटेज से कोई क्लू मिलने की उम्मीद है।

इनसेट ...
चार्म्स कैसल सोसायटी में 24वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर छात्र की मौत हुई है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
- डॉ. मनीष मिश्रा, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed