फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गर्लफ्रेंड के लिए लूट करता था, वेलेंटाइन-डे पर दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गर्लफ्रेंड के लिए करता था लूटपाट, वेलेंटाइन-डे पर दबोचा
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में स्नेचिंग और लूटपाट की घटनाएं करने वाले एक शातिर लुटेरे को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूटे गए पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि वह गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था। एक घटना को अंजाम देते समय वेलेंटाइन-डे पर उसे पकड़ लिया।

एसपी सिटी डॉ. मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने शिवम उर्फ बकरी निवासी सेक्टर-9 विजयनगर को गिरफ्तार किया है। शिवम अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में स्नेचिंग व लूटपाट की घटनाएं करता है। एसपी सिटी का कहना है कि शिवम के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद के विभिन्न थानों में दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। लिहाजा विजयनगर थाने पर आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। पुलिस का कहना है कि बरामद मोबाइल में से एक मोबाइल कनेक्ट कर लिया गया है, जो विजयनगर थानाक्षेत्र से ही लूटा था। अन्य मोबाइल को भी कनेक्ट करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म की घटना में भी वांछित चल रहा था। पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी के साथियों की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed