फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पैसों के विवाद में साथियों ने की युवक की हत्या, हिंडन में फेंका शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पैसों के लेनदेन में साथियों ने की युवक की हत्या, हिंडन में फेंका शव
विज्ञापन

गाजियाबाद। सात दिन से लापता चल रहे युवक की हत्या कर दी गई। पैसों के लेनदेन के विवाद में साथियों ने ही युवक को मौत के घाट उतारा और सुबूत मिटाने को शव हिंडन नदी में फेंक दिया। मोबाइल की लोकेशन व अन्य तकनीकी आधार पर खोजबीन कर सिहानी गेट पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनकी निशानदेही पर एनडीआरएफ की टीम शव तलाशने के लिए हिंडन नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
परिजनों के मुताबिक मालीवाड़ा निवासी संजय सैनी घर पर ही मनी ट्रांसफर का काम करते थे। गत 7 फरवरी को शाम के वक्त वह रोजाना की तरह पेमेंट कलेक्शन के लिए बाइक से निकले और घर नहीं लौटे। परिजनों ने देर रात तक तलाश की, लेकिन कोई सुराग न लगने पर रात 11 बजे सिहानी गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और परिजन संजय सैनी की तलाश में खाक छानते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पत्नी से कहा था आधे घंटे में आ रहा हूं
परिजनों के मुताबिक घर न पहुंचने पर पत्नी रजनी ने शाम करीब साढ़े 7 बजे संजय से फोन पर बात की थी। संजय ने बताया था कि वह अभी नंदग्राम स्थित बालाजी मोबाइल शॉप पर हैं और आधा घंटे में घर पहुंच जाएंगे। साथ ही संजय ने पत्नी से खाना बनाने को भी कहा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों का कहना है कि रात पौने 8 बजे संजय का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद संजय से कोई संपर्क नहीं हो सका। 8 फरवरी को परिजनों ने सिहानी गेट थाने पहुंच संजय के अपहरण का अंदेशा जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की लोकेशन से संदिग्धों तक पहुंची पुलिस
परिजनों के मुताबिक संजय का मोबाइल देर रात करीब 2 बजे खुला था, लेकिन उस पर कॉल रिसीव नहीं हुई। 8 फरवरी की सुबह 11 बजे तक मोबाइल ऑन रहा। संजय के मोबाइल की आखिरी लोकेशन सिहानी गांव में मिली थी। बताया जा रहा है कि लोकेशन के आधार पर ही पुलिस संदिग्धों तक पहुंची।
अपने परिजनों से बोले आरोपी, छह माह में जेल से आ जाएंगे
पुलिस ने नंदग्राम क्षेत्र निवासी दो दोस्तों सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। उन्होंने अपने परिजनों से भी हत्या की बात कबूल कर ली है। परिजनों से उन्होंने कहा कि उनसे हत्या हो गई है। वह चिंता न करें। छह महीने में जेल से बाहर आ जाएंगे।
रॉड से वार कर संजय को मार डाला
पुलिस सूत्रों का कहना है कि संजय सैनी व आरोपियों के बीच पैसों का लेनदेन था। 7 फरवरी को सभी ने साथ में पार्टी की। वहां पैसों के लेनदेन के विवाद में झगड़ा हो गया। इसके बाद लोहे की रॉड से हमला कर संजय की हत्या कर दी गई। सुबूत मिटाने के लिए संजय का शव, बाइक और रॉड हिंडन नदी में फेंक दिए।
हिंडन से बाइक, रॉड बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान हिंडन नदी से बाइक व रॉड तो बरामद हो गई, लेकिन संजय का शव नहीं मिल सका। बृहस्पतिवार को भी एनडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका।

लापता चल रहे युवक की हत्या का मामला सामने आया है। शव तलाशने के लिए हिंडन पर एनडीआरएफ लगा दी गई है। शव मिलने के बाद मुकदमा हत्या में तरमीम कर दिया जाएगा।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed