फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मॉडल शॉप पर ओवरटाइम बिकती मिली शराब, दो चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मॉडल शॉप पर ओवर टाइम बिकती मिली शराब, दो चौकी इंचार्ज सस्पेंड
विज्ञापन

गाजियाबाद। रात 10 बजे के बाद भी मॉडल शॉप पर शराब की बिक्री को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दो चौकी इंचार्जों को सस्पेंड कर दिया। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने मामले की जांच एएसपी संदीप मीणा को सौंपी थी। रात साढ़े 11 बजे तक शराब बिक्री केसुबूत मिलने पर एएसपी ने अपनी जांच रिपोर्ट सबमिट की थी। इस पर एसएसपी ने बजरिया चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव और लोहिया नगर चौकी इंचार्ज विनोद अहलावत को सस्पेंड कर दिया है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि शराब बिक्री का समय रात 10 बजे तक निर्धारित है, लेकिन शिकायत मिल रही थीं कि मॉडल शॉप से रात 11 बजे तक शराब की बिक्री की जा रही है। इस पर उन्होंने एएसपी संदीप मीणा को जांच सौंपी थी। एएसपी ने शहर का दौरा किया तो रात 10 बजे के बाद मॉल शॉप पर शराब की बिक्री होती मिली। कहीं शटर खोलकर शराब दी जा रही थी तो कहीं शटर में खिड़की बनाकर शराब की बिक्री हो रही थी। एक स्थान पर तो रात साढ़े 11 बजे पूरा शटर खोलकर शराब बेची जा रही थी। सुबूत के तौर पर वीडियो व फोटो जुटाकर दोनों चौकी इंचार्जों को सस्पेंड किया गया है। एसएसपी ने कहा कि रात 10 बजे के बाद जिस चौकी क्षेत्र में शराब बिकती पाई जाएगी, उस चौकी के इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वायरलेस पर निलंबन, हर आधा घंटे में रिपीट हुआ आदेश
एसएसपी ने लिखित आदेश करने से पहले ही दोनों चौकी इंचार्जों को वायरलेस सेट से सस्पेंड कर दिया। साथ ही सस्पेंशन का आदेश वायरलेस सेट पर हर आधा घंटे में रिपीट हुआ। कुल मिलाकर कप्तान की पहली कार्रवाई की गूंज जिले में हर आधा घंटे गूंजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्ज संभालते ही दिया था एक माह का अल्टीमेटम
चार्ज संभालते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जिला पुलिस को सुधार के लिए एक माह का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि वह एक महीने तक हिदायत, चेतावनी देंगे। सुधार न होने पर एक माह बाद एक्शन का दौर शुरू हो जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा था कि लापरवाही, भ्रष्टाचार और अपराधियों से साठगांठ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों पर एक माह के अल्टीमेटम का फर्क भी नहीं पड़ा। इसी कड़ी में मंगलवार को एक माह का वक्त पूरा होते ही एसएसपी ने दो चौकी इंचार्जों को सस्पेंड कर पहली दंडात्मक कार्रवाई की।

अब जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा
एसएसपी ने बताया कि उनका एक ही मकसद है कि पुलिसकर्मी कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी करें और फरियादियों की समस्या का समर पर निस्तारण हो। अगर एक माह की चेतावनी व हिदायत के बाद भी जो पुलिसकर्मी सुधरने को तैयार नहीं है तो उनका कुछ नहीं हो सकता। एसएसपी का कहना है कि अब जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed