{"_id":"5e42f22d8ebc3ee5f45c5fd7","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd193980338","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने दुकानों पर चस्पा किए कुर्की के नोटिस, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने दुकानों पर चस्पा किए कुर्की के नोटिस, मचा हड़कंप
विज्ञापन
निगम ने बकाएदारों के संस्थानों पर चस्पा किए कुर्की के नोटिस
गाजियाबाद। नगर निगम ने बकाएदारों की सूची तैयार करने के बाद उनकी दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर कुर्की के नोटिस चस्पा करने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को सिटी जोन के प्रभारी सुधीर शर्मा टीम लेकर बजरिया, नवयुग मार्केट और कालोनियों में पहुंचे और नोटिस चस्पा कराए। निगम ने अब इन बकाएदारों को तीन दिन का अंतिम मौका दिया है। इस अवधि में बकाया हाउस टैक्स जमा न किया गया तो 14 फरवरी से नगर निगम संपत्ति की कुर्की कर सील करने का अभियान चलाएगा।
वित्तीय वर्ष के अंतिम दो माह में नगरायुक्त दिनेश चंद्र ने बकाएदारों पर सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। सभी जोन में 50 हजार से ज्यादा हाउस टैक्स वाले बकाएदारों की सूची तैयार कराई गई है। निगम ने कार्रवाई के लिए 1627 बकाएदारों को कुर्की के नोटिस जारी किए हैं। अब निगम इन बकाएदारों की अचल संपत्ति की कुर्की करने की तैयारी रहा है। नोटिस चस्पा करने के बाद बजरिया क्षेत्र के 6 बकाएदारों ने करीब 3 लाख रुपए जमा करा दिए हैं। मंगलवार को भी टैक्स विभाग की टीम ने 10 दुकानदारों की दुकानों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए। सिटी जोन प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि इन बकाएदारों को 14 फरवरी की दोपहर तक की मोहलत दी गई है। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूचना सिहानी गेट पुलिस को भी भेज दी गई है, कुर्की के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहे।