फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

वाणिज्य कर विभाग के रडार पर पेमेंट एप से व्यापार करने वाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
वाणिज्य कर विभाग के रडार पर एप से पेमेंट लेेने वाले व्यापारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। पेमेंट के लिए अलग-अलग मोबाइल एप से व्यापार करने वाले अंपजीकृत व्यापारियों को चिन्हित करने के लिए वाणिज्य कर विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। विभाग एसआईबी विंग थर्ड पार्टी डाटा संकलन करने में जुटा है। कुछ बड़े एप से होने वाले व्यापार का डाटा शासन से भी अधिकारियों को भेजा गया है। इसकी भी जांच की जा रही है।
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी विंग ने थर्ड पार्टी डाटा संकलन को लेकर काम करना शुरू कर दिया है। इसमें पेमेंट एप के अलावा, विद्युत निगम, आयकर विभाग, औद्योगिक क्षेत्रों से भी डाटा एकत्रित किया जा रहा है। डाटा के आधार पर अधिकारी जीएसटी में पंजीकरण को लेकर कवायद शुरू करेंगे। शासन के निर्देशानुसार सभी नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषदों, नगर निगम और दो हजार से अधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों और प्रमुख बाजारों में टीमें पंजीकृत और अपंजीकृत व्यापारियों का डाटा संकलित कर रही हैं। इसमें एडिशनल कमिश्नर नोएडा के सहयोग से एक भुगतान के बड़े डिजिटल एप से डाटा भी तैयार किया गया है। इस डाटा की जांच कर जीएसटी के दायरे में आने वाले व्यापारियों को पंजीकृत किया जाएगा। डिजिटल प्लेटफार्म से भुगतान वाले अन्य एप से भी अधिकारी डाटा जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

---
थर्ड पार्टी डाटा संकलन के लिए एसआईबी टीम को लगाया गया है। पंजीयन के लिए विभाग व्यापारियों को जागरूक कर रहा है। डाटा में पंजीयन के दायरे में आने वाले अपंजीकृत व्यापारियों को पंजीकृत कराया जाएगा। पेटीएम और इसके जैसे अन्य डिजिटल प्लेटफार्म से भी विभाग डाटा तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कुमार, एडिशनल कमिश्नर
वाणिज्य कर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed