{"_id":"5e3c5cbc8ebc3ee5db0e2ac9","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd1936622113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में नकली निकले नोट, जेल भेजा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में नकली निकले नोट, जेल भेजा आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच में नकली निकले नोट, जेल भेजा आरोपी
गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में युवक के पास मिले संदिग्ध नोट बैंक की जांच में नकली निकले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक युवक को रिमांड पर लेकर नकली नोट सप्लाई करने वालों की जानकारी जुटाई जाएगी।
गौरतलब है कि सिहानी गेट क्षेत्र स्थित एक कार शोरूम में डेंटर का काम करने वाला युवक बुधवार दोपहर को एक होटल पर खाना खाने गया। वह बिल के बदले में 100 का नोट देकर चलने लगा। नोट नकली होने पर होटल मालिक ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को उसने बताया कि वह मुरादनगर निवासी दानिश है। वह मुरादनगर से टेंपो में बैठकर आया था। उसने टेंपो चालक को 500 का नोट दिया, जिसके बदले में टेंपो चालक ने उसे 100-100 केनोट दिए। होटल पर उसने वही नोट दिए थे। पुलिस ने जांच के लिए नोटों को बैंक भेजा था। वहां से नकली होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया।
नकली नोटों से चलाता हूं खर्च
सिहानी गेट एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह दुकानों पर नकली नोट चलाकर अपना खर्च चलाता हूं। नकली नोट किसने दिए, यह पूछने पर वह चुप हो गया। एसएचओ का कहना है कि रिमांड पर लेकर आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जाएगी।