फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

इंदिरापुरम विस्तार में आएगी नई ग्रुप हाउसिंग योजना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
इंदिरापुरम विस्तार में पहले आएगी ग्रुप हाउसिंग योजना
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए महीउद्दीनपुर कनवानी में इंदिरापुरम विस्तार में पहले ग्रुप हाउसिंग योजना लाएगा। इंदिरापुरम विस्तार का टोटल स्टेशन सेटेलाइट सर्वे की मदद से ले-आउट तैयार होने के बाद जीडीए को 60703 स्क्वायर मीटर जमीन पर कब्जा मिल गया है। योजना में बड़े ग्रुप हाउसिंग भूखंडों को बेचने से पहले जीडीए बिल्डरों को आमंत्रित करेगा। बिल्डरों का रुझान देखने के बाद ग्रुप हाउसिंग पर कदम आगे बढ़ा दिया जाएगा। प्रक्रिया से पहले जीडीए ने इंदिरापुरम विस्तार में करीब 15 एकड़ जमीन को नियोजित करने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया है।
योजना का ले-आउट तैयार होने के बाद पहले चरण में 60 एकड़ में फैली योजना में आवासीय भूखंड के अलावा सड़क, सीवर, पार्क, हरित पट्टियां सहित अन्य यूूटिलिटी और सुविधाओं को चिह्नित करने के लिए जमीनी सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। दूसरी ओर जीडीए जल्द इंदिरापुरम विस्तार में नौ बड़े बारातघरों को हटाने की कार्रवाई भी शुरू करेगा। इन बरात घर संचालकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इंदिरापुरम एक्सटेंशन की कोई सड़क 40 फुट से छोटी नहीं होगी। योजना की मुख्य और अंदरूनी सड़कें 12 मीटर, 24 और 30 मीटर की होंगी।
विज्ञापन

जीडीए ने 2005 में इंदिरापुरम एक्सटेंशन योजना के लिए महीउद्दीनपुर कनावनी गांव में 280 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। बड़े मुआवजे की मांग को लेकर कई लोगों ने कोर्ट का रुख कर लिया। अधिक आर्थिक भार की संभावना के चलते जीडीए ने विवादित 220 एकड़ जमीन के डिनोटिफिकेशन का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास करा शासन को भेज दिया है। अब जीडीए ने अपने पास करीब 60 एकड़ जमीन पर नई आवासीय योजना लाने की योजना पर काम तेज कर दिया है। दूसरे चरण में जीडीए की योजना किसानों से लैंडपूल पॉलिसी के तहत 30 एकड़ जमीन को जोड़कर इसे और विस्तार देने की है। लेकिन किसानों की सहमति के बाद ही योजना पर आगे बड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
योजना में कुल 10 पॉकेट, सिलसिलेवार होगा विकास
इंदिरापुरम विस्तार योजना को तैयार किए गए ले-आउट के अनुसार कुल 10 पॉकेट में विकसित करने की योजना है। प्राधिकरण की मंशा हर पॉकेट के ले-आउट को अलग-अलग तैयार करने के साथ उनमें सभी स्तरीय सुविधाएं देने का होगा। ग्रुप हाउसिंग की लाने वाली योजना के मद्देनजर ही पॉकेटवार स्कूल, पेट्रोल पंप, सामुदायिक केंद्र, अस्पताल आदि के भूखंडों को शामिल किया गया है।
---
योजना में एकल यूनिटों के भूखंड होंगे
जीडीए अधिकारियों के मुताबिक इंदिरापुरम एक्सटेंशन में ग्रुप हाउसिंग के बाद एकल यूनिटों के भूखंडों की योजना लाई जाएगी। इसमें 200 वर्ग मीटर, 250, 300 और 350 वर्ग मीटर के भूखंड काटने की योजना है। जीडीए अधिकारियों ने साफ किया है आवासीय भूखंडों में केवल एकल यूनिट के निर्माण की अनुमति दी जाएगी। नक्शा पास होने से लेकर निर्माण तक कड़ी मॉनीटरिंग की जाएगी। योजना में व्यावसायिक भूखंड होंगे। इसमें स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप आदि भूखंडों को शामिल किया जाएगा।
---
नोएडा-दिल्ली की मिनटों की दूरी, ग्रुप हाउसिंग होगी हिट
इंदिरापुरम विस्तार योजना के नोएडा से सटे होने और दिल्ली से मिनटों की दूरी होने से ग्रुप हाउसिंग योजना को लोगों का अच्छा रुझान मिलेगा। इंदिरापुरम से लोग मिनटों में अपने ऑफिस और अन्य गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। योजना से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के सटा होने से भी लाभ मिलेगा। दूसरी ओर सालों बाद जीडीए की ओर से लाई जा रही योजना को लोगों के हाथोंहाथ लेने की उम्मीद है। जीडीए की मंशा बड़े ग्रुप हाउसिंग भूखंड बेचकर योजना को जल्द विकसित करने की है।

---
कोट...
इंदिरापुरम विस्तार योजना में पहले ग्रुप हाउसिंग योजना लाने पर काम जारी है। ले-आउट तैयार होने के बाद बड़े भूखंडों को चिह्नित किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार एकल यूनिट के आवासीय भूखंड शामिल किए जाएंगे। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed