{"_id":"5e0cf8ef8ebc3e87e200fd9c","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd191347866","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाड़ी देशों में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाड़ी देशों में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह भंडाफोड़
Thu, 02 Jan 2020 01:24 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाड़ी देशों में नौकरी के नाम पर सैकड़ों बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर कविनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह फर्जी वीजा तैयार कर भोलेभाले लोगों को झांसे में लेता था। भरोसा जताने के लिए आरोपी हवाई टिकट बुक कराने के अलावा विदेश में मौजूद सदस्यों से पीड़ितों की बात कराते थे। आरोपियों के कब्जे से 90 पासपोर्ट, कुवैत के 25 इम्प्लॉयमेंट कांट्रेक्ट व देशी-विदेशी मुहर बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी थाना बरदा जिला आजमगढ़ के गांव मोहम्मदपुर फैटी निवासी महताब आलम, सफातुल्ला खान व विकास राय हैं जो वर्तमान में सुपरटेक ईको विलेज नोएडा एक्सटेंशन में रहते हैं।
विज्ञापन
गैंग का मास्टरमाइंड बीए पास महताब है और बीकॉम पास सफातुल्ला सहयोगी है। गिरोह के सदस्य खाड़ी के देशों में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, राज मिस्त्री, कुक आदि की नौकरी दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों से 3 से 5 लाख रुपये ऐंठते थे। उक्त लोगों के निशाने पर आईटीआई, बीटेक पास युवक निशाने पर रहते थे। रकम ऐंठने के बाद पीड़ितों को टरकाते रहते थे।
खुद भी खाड़ी के देशों में रहकर आ चुके हैं आरोपी
एसएसपी ने बताया कि आरोपी खुद भी खाड़ी के देशों में रहकर आ चुके हैं। लिहाजा वहां भी उन्होंने अपने लोग सेट कर रखे हैं। पीड़ित को विश्वास दिलाने के लिए गिरोह के सदस्य विदेशों में बैठे अपने लोगों से बात करा देते थे। अपने यहां तैयार किए फर्जी कांट्रेक्ट दिखाकर रकम ऐंठते थे। एसएसपी ने बताया कि उनके पास भी तमाम लोगों की शिकायतें पहुंची थी, जिसके बाद उन्होंने कविनगर पुलिस को गिरोह के खुलासे के लिए लगाया था।
एक दिन पहले रद करा देते थे टिकट
एसएसपी ने बताया कि गिरोह ने भोलेभाले लोगों की आंखों में धूल झोंकने का पूरा इंतजाम कर रखा था। आरोपी अपने दफ्तर में लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर आदि रखते थे। उससे फर्जी वीजा व नौकरी के फर्जी कांट्रेक्ट लैटर तैयार करते थे। दस्तावेजों को प्रमाणित करने के लिए आरोपी अपने पास देश-विदेश की मुहर भी पास रखते थे। इसके अलावा पीड़ितों के हवाई टिकट भी बुक करा देते थे, लेकिन जाने की तिथि से एक दिन पहले टिकट रद करा देते थे।
विज्ञापन छपवाकर करते थे ठगी, कई दफ्तर बदले
आरोपी लोगों को झांसे में लेने के लिए विज्ञापन छपवाते थे। इसके अलावा एक जगह पर सैकड़ों लोगों से ठगी कर ऑफिस व मोबाइल नंबर बदल लेते थे। आरोपियों ने पहले साहिबाबाद, उसके बाद इंदिरापुरम और फिर आरडीसी में अपना ठिकाना बना लिया था। एसएसपी ने बताया कि कुवैत में बैठे दलालों से भी आरोपियों के तार जुड़े हैं।
विदेशियों को भी बना चुके हैं शिकार
एसएसपी ने बताया कि उक्त गिरोह देश के बाहर के लोगों को भी अपना निशाना बना चुका है। नेपाल के दर्जनभर लोगों ने भी उनसे शिकायत की थी। गिरोह करीब तीन साल से ठगी के धंधे में लिप्त है। अब तक की जांच में आरोपी करीब 300 लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। जिन लोगों के पासपोर्ट आरोपियों के पास से मिले हैं, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
ये हुई बरामदगी
90 पासपोर्ट, 2 इंट्री रजिस्टर, 1 क्यूआरसी स्टीकर, कुवैत के10 टिकट, 1 दिनार, कुवैत के 10 इम्प्लॉयमेंट कांट्रेक्ट लैटर, 50 लोगों की कुवैत की वीजा एंट्री, कुवैत के 12 इम्प्लॉयमेंट ऑफर, कुवैत असेंबली के 12 स्टीकर, रॉयल टूर एंड ट्रैवल्स के 22 कैंडिडेट फार्म, 3 कालिंग फोन, 2 वाईफाई मॉडम, 11 मुहर, 2 डिब्बी विजिटिंग कार्ड्स, 1 कंप्यूटर सेट, 9 आवेदकों के मेडिकल, 1 लैपटॉप, कलर प्रिंटर बरामद हुए हैं।