फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दांतों की देखभाल के लिए रखें खास ख्याल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दांतों की देखभाल के लिए रखें खास ख्याल
विज्ञापन

गाजियाबाद। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत रविवार को गोविंदपुरम के ई-ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर के पार्क में आईटीएस मुरादनगर के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी जांच कराई। चिकित्सकों ने दांताें की देखभाल के लिए लोगों को टिप्स भी दिए।

स्वास्थ्य शिविर में कुल 140 मरीज पहुंचे, जिसमें से 107 लोगाें के दांतों की जांच और 33 मरीजों को फिजियोथेरेपी संबंधी परामर्श दिया गया। इसके अलावा शिविर में 38 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में 40 मरीजों के दांतों की सफाई हुई। तीन लोगों के दांतों में मसाला भरा। डॉ. रितु गुप्ता और डॉ. शिवम अग्रवाल के नेतृत्व में शिविर संचालित किया गया। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। दांतों को लंबे समय तक ठीक रखने के बारे में लोगों को जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

---
इन डाक्टर्स ने की जांच
डॉ. सुचिन त्यागी, हाइजिनिस्ट तेजेंद्र, डॉ. दीपशिखा, शिवांगी गुप्ता, शिवांगी अग्रवाल, निधि, राहुल, नवीन, उमेश, रहमान आदि ने मरीजों की जांच की।
------
कोट्स
मुझे काफी दिन से दांतों में परेशानी थी। शिविर में चिकित्सकाें से परामर्श लिया और इलाज भी मिला। - लोकेश शर्मा
---
चिकित्सा शिविर की जानकारी मिलने पर मैं यहां आई। चिकित्सकों ने बहुत अच्छे तरीके से मेरी परेशानी सुनीं और उपाय बताए। - संतरी
---
मैं काफी दिन से दांत में तकलीफ से परेशान थी। इस शिविर के बारे में जानकारी मिलने पर यहां आई और चिकित्सकों से जांच कराई। - आशा
---
चिकित्सा शिविर में दांतों की देखभाल के बारे में चिकित्सकों ने अच्छी जानकारी दी। बच्चों के दांताें की जांच भी चिकित्सकों से कराई। - मालती देवी
---
स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर में चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस दौरान फिजियोथेरिपी की सलाह चिकित्सकाें ने दी। - कांति पांडे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed