{"_id":"5dd6ed8b8ebc3e54b0513acc","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd188748213","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली फूड सप्लीमेंट बेचने पर जिम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली फूड सप्लीमेंट बेचने पर जिम सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली फूड सप्लीमेंट बेचने पर जिम सील
गाजियाबाद। नकली फूड सप्लीमेंट और प्रतिबंधित दवाओं को बेचने की सूचना पर अपर नगर मजिस्ट्रेट खालिद अंजुम के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग एवं औषधि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को एक जिम को सील कर दिया। पुलिस के साथ छापा मारने गई टीम को मौके पर जिम संचालक नहीं मिला, जिम पर ताला लटका हुआ था। बाहर बने काउंटर पर टीम को सोया मिल्क और अज्ञात फूड सप्लीमेंट मिल गया। इसे जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है।
अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि कालकागढ़ी चौक स्थित पुष्पा अपार्टमेंट के बेसमेंट में चल रही जिम में मुखबिर से सूचना पर छापा मारा गया। उन्हाेंनेे बताया कि ऐसी पुष्ट सूचना थी कि जिम में नकली फूड सप्लीमेंट और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। सुबह करीब 11 बजे टीम छापा मारने के लिए पहुंची तो जिम पर ताला लटका हुआ मिला। आसपास पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि रवि नाम का व्यक्ति जिम चलाता है। अधिकारियों को रवि का पता और फोन नंबर नहीं मिल सका। इसके बाद अधिकारियों को जिम के बाहर बने काउंटर पर सोया मिल्क और फूड सप्लीमेंट के कुछ नमूने मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि सोया मिल्क और फूड सप्लीमेंट पर कोई सूचना भी अंकित नहीं थी। अधिकारियाें ने जब्त किए गए सैंपल को जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेजा है और जिम को सील कर उस पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने तक जिम की सील नहीं खोली जाएगी। अगर जिम संचालक जांच में सहयोग नहीं करता है तो बिल्डिंग मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।
---
फूड सप्लीमेंट में आटा-मैंदा का इस्तेमाल
अधिकारियों का कहना है कि फूड सप्लीमेंट के नाम पर आटा और मैंदा का प्रयोग हो रहा है और जिम आने वाले युवाओं को इसे महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा शरीर को मजबूत करने के नाम पर प्रतिबंधित दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है। इससे युवाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि दिवाली से पहले बैठक कर सभी जिम संचालकों को नकली फूड सप्लीमेंट और प्रतिबंधित दवाआें का न बेचने के लिए कहा गया था। अब जिले में ऐसे जिम चिन्हित किए जा रहे हैं, जो फूड सप्लीमेंट को बेचते हैं। अभियान चलाकर सभी जिम से सैंपल एकत्रित किए जाएंगे।