{"_id":"5dd059838ebc3e548c3cfb8e","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd1884261166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर से अभद्रता, सिपाही की वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर से अभद्रता, सिपाही की वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसर से अभद्रता, सिपाही की वर्दी फाड़ी
गाजियाबाद। शनिवार को अधिकारी और सिपाही से अभद्रता करने के दो मामले सामने आए। दोनों केस में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। विकास भवन में टूर एंड ट्रैवल संचालक ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से अभद्रता कर दी। वहीं, ट्रक के आगे कार लगाने पर शुरू हुए झगड़े की सूचना पर पहुंचे सिपाही से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। कविनगर पुलिस में दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर सिपाही से मारपीट करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अधिकारी से अभद्रता करने वाले की तलाश की जा रही है।
केस एक:
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश कुमार पांडेय का कहना है कि संजय नगर निवासी संजय चौधरी बालाजी टूर एंड ट्रैवल्स चलाते हैं। गत 14 नवंबर को मनोज चौधरी विकास भवन स्थित उनके कार्यालय में आए और वहां मौजूद कार्यालय सहायक सुधीर कुमार के पास जाकर मनोज चौधरी ने विभाग पर अपने पुराने बकाया की जानकारी मांगी। कार्यालय सहायक ने शासन को पत्र भेजने की कही तो मनोज चौधरी आगबबूला हो गए। अधिकारी का कहना है कि इसके बाद मनोज चौधरी उनके कार्यालय में आ धमके और अभद्रता करते हुए उनकी टेबल पर रखे दस्तावेज खींच लिए। कविनगर एसएचओ अनिल कुमार शाही का कहना है कि मनोज चौधरी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
केस दो :
वहीं, बृहस्पतिवार को कविनगर थाना क्षेत्र के लालकुआं में ट्रैफिक जाम के हालात बने हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान बम्हैटा निवासी पंकज शर्मा ने अपनी कार एक ट्रक के आगे लगा दी। इससे जाम की स्थिति और बिगड़ने लगी। एक व्यक्ति ने आकर विरोध किया तो पंकज शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि सिपाही अनिल ने झगड़े का बीच-बचाव किया तो पंकज शर्मा ने उसे मुक्का मार दिया और फिर हाथापाई करते हुए वर्दी भी फाड़ दी। एसएचओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर पंकज शर्मा को जेल भेज दिया गया।