फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tells himself as DM's brother arrested, Noida

खुद को डीएम का भाई बताने वाला फर्जी एडीएम गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2019 05:23 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
Tells himself as DM's brother arrested, Noida
युवक गिरफ्तार - फोटो : Social Media (File Photo)

खुद को डीएम गाजियाबाद का भाई बताकर अधिकारियों पर रौब गांठने वाले फर्जी एडीएम को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों पर रौब गालिब कर कई कार्यों के लिए अनावश्यक दबाव बना रहा था। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की कॉल आ रही थी। कॉलर खुद का परिचय आगरा में तैनात एडीएम पवन कुमार पांडेय के रूप में देकर रौब गालिब करता था। वह खुद को डीएम गाजियाबाद का भाई बता रहा था और अपने मिलने वालों के कार्य कराने के लिए अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाता था। शक होने पर आगरा में पता किया तो पवन कुमार पांडेय नाम का कोई एडीएम वहां तैनात नहीं मिला। इसके बाद आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन


मोदीनगर तहसील के लेखपाल ने पकड़ा
एसपी सिटी ने बताया कि पवन कुमार पांडेय मूलरूप से थाना हडिया, जिला प्रयागराज के गांव कनकपुर का रहने वाला है और वर्तमान में थाना सोनिया विहार, दिल्ली के ई-1/38, गली नंबर-9 साढ़े चार पुस्ता सोनिया विहार में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन ने अपने किसी जानकार के काम के लिए मोदीनगर तहसील के अधिकारियों के पास फोन किया था। शक होने पर लेखपाल मनोज कुमार व अन्य को उसकेपीछे लगाया गया। लेखपाल ने रविवार शाम पवन कुमार पांडेय को साहिबाबाद के प्रियदर्शनी पार्क अर्थला के पास बुलाया और पुलिस से उसे गिरफ्तार करा दिया।

खुद को एडीएम बताने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने गाजियाबाद के अलावा अन्य जिलों के अफसरों को तो झांसा तो नहीं दिया, इसके लिए आरोपी की सीडीआर खंगाली जा रही है- श्लोक कुमार, एसपी सिटी


बहुत ही शातिर व्यक्ति है। उसने कुछ जगह पर अपने आप को मेरठ व आगरा का एडीएम बताया है तो कुछ जगह पर मेरा छोटा भाई बताया। एक जगह से मुझे जानकारी मिली है कि उसने अपने आपको मेरा भतीजा भी बताया। जबकि उससे मेरा कोई संबंध नहीं है और न ही उसको जानता हूं। इसलिए एसएसपी से भी कहा है कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें- अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed