फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   drug peddler Absconding from jail mussoorie ghaziabad

मसूरी थाने से कस्टडी से फरार हुआ नशा तस्कर, हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, जांच मे जुटी पुलिस

Sat, 07 Sep 2019 05:39 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
drug peddler Absconding from jail mussoorie ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जिले में पुलिस कस्टडी से अपराधियों के फरार होने का सिलसिला जारी है। आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी के कचहरी परिसर से कस्टडी से फरार होने का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि तीन दिन बाद ही मसूरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया नशा तस्कर शुक्रवार तड़के पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। घटना के बाद हेड कांस्टेबल को एसएसपी ने निलंबित कर दिया, जबकि मुकदमा दर्ज कर मसूरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मसूरी पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम चेकिंग के दौरान नशा तस्करी के आरोप में मोहसिन पुत्र सलीम निवासी यासीनगढ़ी कस्बा डासना को गिरफ्तार किया था। मोहसिन के कब्जे से 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। जानकारी के मुताबिक गर्मी के कारण मोहसिन को हवालात की बजाय हथकड़ी लगाकर थाने के दफ्तर में बैठाया हुआ था। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे मोहसिन ने पेट दर्द की शिकायत की। उसने पहरे पर तैनात हेड कांस्टेबल जयकरन सिंह से शौच के लिए जाने की इच्छा जताई। जयकरन ने मोहसिन की हथकड़ी खोली और हवालात का ताला खोलकर उसे शौचालय में भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पहरे पर होने के कारण मोहसिन मुख्य आरक्षी जयकरन की निगरानी में था। लेकिन जयकरन ने ड्यूटी में लापरवाही बरती। जयकरन ने मोहसिन से कहा कि शौच करते ही उसे बता देना। यह कहकर जयकरन बेफिक्र हो गया और हवालात से दूर चला गया। वहीं, मौका पाकर मोहसिन हवालात से निकलकर थाने से निकल भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर होने पर भी मोहसिन के हवालात से बाहर न आने पर हेड कांस्टेबल जयकरन ने कई आवाज लगाईं, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। हवालात में जाकर देखा तो वह वहां नहीं मिला। थाने का कोना-कोना खंगालने पर भी कोई सुराग न लगने पर उसके फरार होने का पता चला। तड़के ही एसएचओ व अन्य अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।

एसएसपी ने सख्त रूख अपनाते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले हेड कांस्टेबल जयकरन को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही, मुंशी रामखिलाड़ी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जयकरन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी मोहसिन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं हैं। सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही, पुलिस आरोपी केपरिजनों से भी पूछताछ कर रही है।


 एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मुकदमा दर्ज कर हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed